ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, इनके जीवन में समृद्धि ला रहे हैं सीएम बघेल, धान खरीदी के नए फैसला ऐतिहासिक: रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, इनके जीवन में समृद्धि ला रहे हैं सीएम बघेल, धान खरीदी के नए फैसला ऐतिहासिक: रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: March 25, 2023
Share
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
SHARE

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान बनेंगे सशक्त : कौशल
रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए पूरी तरह समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के किसानों की आय में उत्साहजनक और कई गुना ज्यादा वृद्धि हुई है।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने इस नए फैसले को किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया है। सुश्री कौशल ने कहा कि अब तक राज्य में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही थी। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की केबिनेट ने इसे बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करके किसानों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 23 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आशय की घोषणा की।

रत्नावली ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पहले भी किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कई सराहनीय फैसले ले चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आगामी खरीफ सीजन से धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2800 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा कर चुके हैं। सुश्री कौशल ने इन फैसलों के लिए मुंगेली क्षेत्र के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ये फैसले बताते हैं कि किसानों का सशक्तिकरण मुख्यमंत्री श्री बघेल की प्राथमिकता में शामिल है। रत्नावली ने कहा है कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्रामीण परिवेश में और कभी लहलहाती, तो कभी चौपट होती फसलों के बीच पले बढ़े हैं। किसानों के दुख दर्द को उन्होंने न सिर्फ करीब से देखा है, बल्कि अपने जीवन में भोगा भी है। यही वजह है कि अन्नदाता किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल लगातार दिन रात काम कर रहे हैं।

पहले कर्जमाफी, अब पूरा धान खरीदी
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार द्वारा किसान हित में अनेक निर्णय लिए हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की कर्जमाफी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों किसान कर्ज के बोझ से मुक्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के पचासों दुर्गम और पहुंचविहीन गांवों में नए धान खरीदी केंद्र खोलने को मंजूरी दी है। इसके परिणाम स्वरुप किसानों को धान बेचने के लिए आने वाली तकलीफों और अनावश्यक खर्च से निजात मिल गई है। अब गांव के करीब ही किसान धान बेचकर खुशहाल हो रहे हैं। सुश्री कौशल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर साल धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों की दशा सुधारने में अहम योगदान दे रही है। किसानों से संबंधित यह ऐसे विषय हैं, जिनका समाधान करने की ओर पिछली सरकार ने जरा भी ध्यान नहीं दिया था।

राहुल गांधी के खिलाफ साजिश
एक बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी, तानाशाही, भ्रष्टाचार और थोपे जा रहे अघोषित आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं। अडानी मामले पर राहुल गांधी देश की आवाज बनकर सामने आए हैं। राहुल गांधी द्वारा भाजपा के बनाए नफरती माहौल के खिलाफ निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही है। रत्नावली कौशल ने कहा है कि राहुल गांधी के ऐसे प्रयासों से देश की जनता का भाजपा से मोहभंग हुआ है और जनता का झुकाव फिर से कांग्रेस की तरफ हो गया है। इससे घबरा कर भाजपा सरकार ने राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाया है। आदलती फैसले के चंद घंटे बाद ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। यह जल्दबाजी भाजपा और उसकी केंद्र सरकार की बौखलाहट को साबित करती है।

राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 223 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 90 हजार के नीचे
लोक नाटक भरथरी का 10 जून से मंचन, भिलाई राजनांदगांव और बलौदाबाजार में भी होगी प्रस्तुति
बड़ी खबर : नक्सलियों से लोहा लेने के दौरान 22 जवान हुए शहीद, आज मिले 17 शव, सर्च ऑपरेशन जारी
सरकार का बड़ा फैसला: खत्म किया मुस्लिम विवाह एवं तलाक कानून, रूकेंगे बाल विवाह
Big accident : तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत… 61 से ज्यादा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण
Next Article आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक अभिनव बचत उत्पाद - 'आईसीआईसीआई प्रु गोल्ड' किया लॉन्च आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक अभिनव बचत उत्पाद – ‘आईसीआईसीआई प्रु गोल्ड’ किया लॉन्च
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?