ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

By @dmin
Published: February 8, 2022
Share
मंदिर के नाम पर नोटिस जारी करना गलत कृत्य, तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी
मंदिर के नाम पर नोटिस जारी करना गलत कृत्य, तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी
SHARE

जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
कार्यालयीन अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित
कलेक्टर ने दिए विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश

रायपुर। राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में 7 फरवरी को राजस्व अधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन करने तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचाारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति पंजी की फोटो पूर्वान्ह 10.15 बजे जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने को भी कहा गया है।

जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 7 फरवरी को अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का पूर्वान्ह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों में से 104 उपस्थित मिले, वहीं 14 अनुपस्थित थे। जिनमें से 3 मातृत्व अवकाश, 03 क्षेत्र भ्रमण पर थे। शेष 8 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सक्ती एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सक्ती जनपद कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार चांपा एसडीएम ने भी 5 शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार जांजगीर, पामगढ़, डभरा के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

लखीमपुर केस: पूर्व जज की निगरानी में जांच को तैयार UP सरकार, SC ने मांगे IPS अफसरों के नाम
Big Breking: Case of Death Of Children in Ambikapur: भाजपाइयों से मिले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, बच्चों की मौत को लेकर कही यह बात…..
विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
एमपी में बस सेवा अनलॉक: राजस्थान, यूपी, छत्तीसगढ़ की बसें शुरू, महाराष्ट्र के लिए पाबंदी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : सुश्री उइके : राज्यपाल एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल राज्यपाल सुश्री उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल
Next Article निगम की बड़ी कार्रवाई: 16 बड़े अवैध होंडिंग पर चला बुल्डोजर निगम की बड़ी कार्रवाई: 16 बड़े अवैध होंडिंग पर चला बुल्डोजर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?