ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
SHARE

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं सशस्त्र सीमा बल विशेष अभियान,भिलाई, 28 बटालियन अंतागढ़ एवं 33 बटालियन केवटी तथा कृषि विज्ञान केंद्र, कांकेर, नाबार्ड तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 6 मार्च 2022 से 16 मार्च 2022 तक कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में समापन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर, सुधीर कुमार डी.आई.जी. सशस्त्र सीमा बल विशेष अभियान, भिलाई अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी, निदेशक शिक्षण डॉ. एस.पी.इंगोले, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.आर.पी. तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.संजय शाक्य, निदेशक कामधेनु पंचगव्य संस्थान डॉ.के.एम.कोले, छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. के.के.ध्रुव, कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवाने, सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय दिल्ली के आई.जी. पी.के.गुप्ता, आनलाइन मोड में, कमान्डेंट अशोक ठाकुर, कमान्डेंट कमल यादव, एन.सी.सी. के कर्नल डॉ.उपासने, कुलपति के तकनीकी अधिकारी डॉ नितिन गाड़े, निजी सहायक संजीव जैन, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण, प्रशिक्षणार्थी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर प्रशिक्षण की महत्ता का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अधिष्ठाता डॉ.एस.के.तिवारी ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत वर्षों में महाविद्यालय द्वारा बटेर, टर्की,वनराजा एवं कड़कनाथ पालन पर ग्रामीण अंचलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुदूर अंचल केवटी एवं अंतागढ़ क्षेत्र से 36 प्रशिक्षणार्थियों ने कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन पर तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी श्री भगत सिंह पटेल, श्री सुरेश कुमार मंडावी, सुश्री सरिता उसेण्डी, सुश्री रानी गोटा ने प्रशिक्षण में प्राप्त अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में हमें कम से कम लागत में मुर्गी पालन कैसे किया जावें ताकि अपने जीवन शैली में सुधार लाया जा सके।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार श्रीमती रजनी रजक ने कहा कि गौरवमयी समाज के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है, इससे छत्तीसगढ़ और अधिक समृद्ध होगा। विश्वविद्यालय एवं सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त प्रयास से विश्व के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ का नाम होगा। श्रीमती रजनी रजक ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत एवं होली गीत तथा अपने सुविचारों से कार्यक्रम में समा बांध दिया । प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.ओ.पी.दीनानी, डॉ.मीनू दुबे, डॉ. ओसामा कलीम, डॉ.रैना दौनेरिया, डॉ. रुपल पाठक, डॉ.दीप्ति किरण बरवा को प्रशस्ति पत्र तथा प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर ने प्रशिक्षणार्थियों के मंगल भविष्य की कामना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह एक सुनहरा क्षण है दूरस्थ अंचल में जाकर प्रशिक्षणार्थियों को उनकी आर्थिक उन्नति के बारे में सोच कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना सशस्त्र सीमा बल विशेष अभियान, भिलाई द्वारा एक सराहनीय कार्य है । प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी एवं प्रायोगिक ज्ञान दिया गया है उसे वे पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ स्वरोजगार के इस मुर्गी पालन प्रशिक्षण को मूर्त रूप प्रदान कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.के.डी. काम्बले सहायक कमांडेंट एवं श्री अरविंद कुमार कमांडेंट 28 बटालियन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पीएम मोदी ने किया देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट ‘पंबन’ सी ब्रिज का उद्घाटन… जानिए इस खास ब्रिज की खास बातें
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद
चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर कोविड केयर सेंटर का वीडियो बताकर फर्जी वीडियो हो रहा है वायरल… इसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई
लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे विकास के द्वार…. मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 10708 करोड़ रुपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित
CM साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दिया दीपावली का तोहफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी भुगतान: कलेक्टर सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी भुगतान: कलेक्टर
Next Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, आज पहले दिन 1618 बच्चों को लगाया गया टीका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?