ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। लखीमपुर मामले में पीडि़त परिवारों से मिलने के लिए अब सिद्धू भी कांग्रेस नेताओं का काफिला लेकर यूपी की ओर निकल गए। ऐसे में पुलिस ने उन्हें सहारनपुर बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हालांकि प्रशासन और पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और पांच लोगों के जाने की अनुमति के बारे में भी बताया लेकिन सिद्धू अड़ गए और बोले कि या तो हमें गिरफ्तार करो या फिर जाने दो। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को हटा दिया और उसे पार कर गए। इसके बाद पुलिस ने सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

बैरिकेंडिंग पर चढ़े मंत्री
पुलिस और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। सभी आगे जाने की बात पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने किसी तरह से इन्हें रोका। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग बैरिकेड पर चढ़ गए और बोले कि यदि रोका तो मैं यहीं पर भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद कई मंत्री और विधायक शाहजहांपुर पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गए। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि पुलिस की जो मर्जी हो वे करें लेकिन हमें हर हाल में आग जाना है।

डंडा तंत्र बन रहा है
इस दौरान सिद्धू ने कहा कि जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को डंडा तंत्र बनाया जा रहा है और इसका मैं पुरजोर विरोध करता हूं। वहीं पंजाब पीसीसी के वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा ने बताया कि पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया और कहीं लेकर जाया जा रहा है लेकिन इस बारे में हमें नहीं बताया गया है कि हमें कहां ले जा रहे हैं।

एक दिन पहले राहुल गांधी को रोका
इससे एक दिन पहले ही बुधवार को राहुल गांधी को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था और उन्हें पुलिस की गाड़ी में लखीमपुर जाने के लिए कहा गया था। जिसका विरोध करते हुए राहुल वहीं धरने पर बैठ गए थे। बाद में प्रशासन ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी थी। वे देर शाम लखीमपुर पहुंचे थे। राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को ही किसान लवप्रीत के परिजन से मुलाकात की थी।

जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…
शांति नगर दशहरा मैदान में बहेगी भक्ति की धारा… नवकुंडीय श्री सत्चण्डी महयज्ञ के साथ वृंदावन मथुरा के पंडित रामगोपाल महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा
चिंताजनक: अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
अनुकंपा नियुक्ति से आरक्षक बने उमेश, एसएसपी गर्ग ने सौंपा नियुक्ति आदेश
ब्लैकमेल कर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म कर बनाया न्यूड वीडियो, बड़ी बहन ने दर्ज कराई एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Legal awareness camp organized in government schools: The judges told the provisions of the law to protect the children शासकीय स्कूलों में लगा विधिक जागरुकता शिविर: न्यायाधीशों ने बच्चों को सरंक्षित करने बताए कानून के प्रावधान… दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
Next Article Discussion on tea: MLA Devendra Yadav, who reached Sector 10, discussed the well being चाय पर चर्चा : सेक्टर 10 पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव आमजनो से भिलाई की भलाई पर की चर्चा… बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए कहा आप विधायक नहीं हमारे बेटे जैसे है
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?