ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस, महबूबा और फारूक पर शाह का सीधा वार, अब नहीं चलेगी तीन परिवारों की दादागिरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस, महबूबा और फारूक पर शाह का सीधा वार, अब नहीं चलेगी तीन परिवारों की दादागिरी

By @dmin
Published: October 24, 2021
Share
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन जम्मू में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास युग शुरू हो गया है। मैं जम्मू कश्मीर को आज ये कहने आया हूं कि जम्मू कश्मीर वालों के साथ अन्याय का समय खत्म हो चुका है। अब कोई आपके साथ अन्याय नहीं कर सकता। अब जम्मू कश्मीर का विकास होगा और ये प्रदेश, देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म किया: शाह
अमित शाह ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म किया। इससे जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों को अपने अधिकार प्राप्त हुए। अब भारतीय संविधान के सभी अधिकार यहां के सभी लोगों को मिल रहे हैं।

पहले जम्मू में सिखों, खत्रियों, महाजनों को भूमि खरीदने का अधिकार नहीं था: गृह मंत्री
गृह मंत्री ने कहा कि पहले जम्मू में सिखों, खत्रियों, महाजनों को भूमि खरीदने का अधिकार नहीं था। जो शरणार्थी वहां से यहां आए थे, उनके अधिकार नहीं थे, वाल्मीकि, गुर्जर भाइयों के अधिकार नहीं थे। भारत के संविधान के सभी अधिकार अब मेरे इन भाइयों को मिलने वाले हैं।

जम्मू-कश्मीर में अब सात नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो चुकी है: शाह
अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था कि जम्मू-कश्मीर में कहने को पांच मगर चार ही मेडिकल कॉलेज थे। आज मैं आपको बताने आया हूं कि जम्मू-कश्मीर में अब सात नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो चुकी है। पहले 500 विद्यार्थी यहां से रूक्चक्चस् कर सकते थे, अब लगभग 2,000 विद्यार्थी यहां रूक्चक्चस् कर पाएंगे।

कल ये तीन परिवार वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे कि क्या देकर जाओगे?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल ये तीन परिवार वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे कि क्या देकर जाओगे? भाई मैं तो हिसाब लेकर आया हूं कि क्या देकर जाऊंगा। मगर 70 साल तीन परिवार वालों ने जम्मू-कश्मीर में राज किया, आपने क्या दिया इसका हिसाब लेकर आओ। आज जम्मू-कश्मीर हिसाब मांग रहा है।

जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 55,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया: शाह
अमित शाह ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 55,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। आज 55,000 करोड़ रुपये के पैकेज में से 33,000 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है, विकास की 21 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

अब यहां 3 परिवारों की दादागिरी नहीं चलेगी: अमित शाह
जम्मू कश्मीर में आज हर गांव में ग्राम पंचायत बनी है, हर तहसील के अंदर तहसील पंचायत बनी है, हर जिले के अंदर जिला पंचायत है। अब यहां 3 परिवारों की दादागिरी नहीं चलेगी। यहां का पंच-सरपंच भी अब आगे चलकर भारत सरकार में मंत्री बन सकता है, जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री बन सकता है।

मोदी सरकार के आने के बाद ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ पूरा: शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि बारिश के चलते जम्मू के लोगों से नहीं मिलने की चिंता थी लेकिन वैष्णो माता की कृपा से संभाग के लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान पूरा हुआ। जम्मू वाले विकास के साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना, घर-घर बिजली पहुंचाने और नल से जल योजना का जिक्र किया। 

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आज पहली बार गृहमंत्री अमित शाह की जम्मू में पहली बार जनसभा हो रही है। रविवार सुबह से मौसम साफ होने के बाद कार्यकर्ताओं और लोगों के कार्यक्रम स्थल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। भवगती नगर चौथे पुल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लगातार चेकिंग की जा रही है। 

गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर और आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने मल्टी टियर सुरक्षा व्यवस्था की है। इसमें शार्प शूटर, ड्रोन सर्विलांस, मोबाइल चेक प्वाइंट, मोबाइल पेट्रोल जैसे प्रबंध हैं। जम्मू एयरपोर्ट से लेकर भगवती नगर इलाके तक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आसपास के इलाकों को सील किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस रास्ते से गृह मंत्री का काफिला गुजरेगा उन जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर आम जनता की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। पूरे जम्मू शहर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, तवी पुल समेत अन्य महत्वपूर्ण जगहों में चौकसी बढ़ाई गई है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि दौरे के चलते सुरक्षा चुस्त दरुस्त है। पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। नाकों में चेकिंग के बाद ही भेजा जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आईआईटी जम्मू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन। उन्होंने कहा कि यह सेंटर छात्रों के लिए काफी मददगार सबित होगा। पूरे सेंटर में वाईफाई की सुविधा दी जाएगी।

यह बहुआयामी अनुसंधान केंद्र को सप्तऋषि के नाम से जाना जाएगा। सप्तऋषि में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त सात प्रयोगशालाएं चलाई जाएंगी। आईआईटी जम्मू के विस्तार के लिए कैबिनेट ने फेज 1-सी को भी मंजूरी दी। साथ ही फेज 1-सी के निर्माण में 680 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान।

वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट, बालको यह सर्टिफिकेट पाने वाली देश की पहली कंपनी है
पावर कंपनी में रिकार्ड भर्तियां: सीएम बघेल ने दिए पॉवर कंपनी में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश… राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती
उपलब्धि : भारतीय वैज्ञानिकों का दावा- तैयार कर ली है ऑल वैरिएंट वैक्सीन
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2875 नए केस…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार के पार
प्रधान मंत्री छात्रो से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, प्रसारण 20 जनवरी को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक ने सीएम से मूलभूत सुविधाओं के लिए मांगे 50 करोड़, मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय के अनुरूप होगा शहर में विकास: वोरा विधायक ने सीएम से मूलभूत सुविधाओं के लिए मांगे 50 करोड़, मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय के अनुरूप होगा शहर में विकास: वोरा
Next Article जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रिसाली में शिविर, अंतिम व्यक्ति को न्याय और योजना का मिले लाभ: न्यायाधीश उमेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रिसाली में शिविर, अंतिम व्यक्ति को न्याय और योजना का मिले लाभ: न्यायाधीश उमेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?