ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने के मूड में ‘आप’, इस खास रणनीति से भूपेश बघेल को देगी टक्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने के मूड में ‘आप’, इस खास रणनीति से भूपेश बघेल को देगी टक्कर

By @dmin
Published: May 22, 2022
Share
कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने के मूड में 'आप', इस खास रणनीति से भूपेश बघेल को देगी टक्कर
कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने के मूड में 'आप', इस खास रणनीति से भूपेश बघेल को देगी टक्कर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की शुरुआत हो गई है। एक तरफ जहां सीएम भूपेश बघेल बारी-बारी से राज्य की सभी विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की टीम भी प्रदेश में पहुंच रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आप अब हर गांव में 20-20 लोगों को जोडऩे का प्लान बना रही है।

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि आप नेताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लडऩे का एलान किया है। पार्टी ने कई विधानसभा सम्मेलन किए थे उसके बहाने पार्टी का विस्तार हुआ। अब गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में टीमें बनाई गई हैं। यह टीम 25 मई से 25 जून तक मोहल्लों में जाकर जनसंवाद करेगी और लोगों को पार्टी से जोड़ेगी।

तीसरे विकल्प के रूप में पेश होगी आप
सूत्र ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ है, इसके बाद से प्रदेश में चुनावी मुकाबले दो तरफा ही रहे हैं। आम आदमी पार्टी इसे बदलने में जुट गई है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद सभी बड़े पार्टी नेताओं का छत्तीसगढ़ का दौरा तेजी से शुरू हो गया है। इस दौरान उन्होंने एलान भी कर दिया है कि पार्टी यहां सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसी को देखते हुए पार्टी नेता संगठन विस्तार करने में अपना फोकस कर रहे हैं। पार्टी की रणनीति इस बात पर आधारित है कि राज्य के लोग कांग्रेस और भाजपा से ऊब चुके हैं, उन्हें तीसरे विकल्प की तलाश है और आम आदमी पार्टी यह कमी पूरी करेगी।

इन नेताओं ने संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भले ही डेढ़ साल का वक्त बचा है। लेकिन आप ने भाजपा और कांग्रेस की तर्ज पर तेजी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। आप के नेता बारी-बारी से राज्य का दौरा कर जमीनी नब्ज टटोल रहे हैं। अब तक के प्रदेश प्रभारी संजीव झा, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान छत्तीसगढ़ दौरे पर आ चुकी हैं। इस दौरान बड़े नेताओं ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर क्षेत्रों में रैली व सभाएं की थीं। आप नेताओं ने इस दौरान भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला था। आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश में 15 साल डॉ. रमन सिंह की सरकार रही। अभी कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल सरकार है। दोनों ही पार्टियों ने जनता से छल किया है।

दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Big News : भिलाई तीन में ढाई साल के मासूम को आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंचकर किया घायल, परिजनों का हाल बेहाल
मुश्किल में हरियाणा सरकार, निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वापस लिया समर्थन
यूं ज़मी पर बैठकर क्यूं आसमान देखता है पंखों को खोल, ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है
जन्मदिन विशेष: जल्द ही रिलीज होगी अनुज शर्मा की छत्तीसगढ़ी वीडियो सॉन्ग राजा रानी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मदद: मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया बड़ी खबर: भूपेश बघेल को चौक पर गोली मारना चाहता था युवक, राष्ट्रपति से मांगी अनुमति, हुआ गिरफ्तार
Next Article बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?