ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस पर पलटवार: स्मृति ईरानी बोलीं- मैंने सोनिया-राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, यही मेरी बेटी का दोष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस पर पलटवार: स्मृति ईरानी बोलीं- मैंने सोनिया-राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, यही मेरी बेटी का दोष

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी हावड़ा की रैली, गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी हावड़ा की रैली, गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक ‘रेस्टोरेंट’ पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और दिग्गज नेता जयराम रमेश को जमकर घेरा। स्मृति ईरानी मामले में कांग्रेस नेता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि दो अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की।

Union Minister Smt. @smritiirani addresses a press conference in New Delhi. https://t.co/1fd2uieHWX

— BJP (@BJP4India) July 23, 2022

उन्होंने कहा कि आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर हमला बोला है, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और अपने हाथ में दो कागज दिखाए। मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है?

ईरानी ने कहा, ‘जयराम रमेश ने कहा कि वो आटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं। मैं जयराम रमेश से पूछती हूं कि क्या आरटीआई की उस एप्लीकेशन में मेरी बेटी का नाम है, क्या उसके जवाब में मेरी बेटी का नाम है?

खौफनाक कांड : बर्थडे के दिन प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, पहले केक कटवाया और फिर चाकू से रेत दिया गला
मुखिया का शव घर में रखकर मतदान करने पहुंचा परिवार, पारिवारिक सदस्य ने ही कर दी थी हत्या
21 Day Challenge : कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने की हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की अपील, दुर्ग पुलिस के अभियान के सराहा
सेंचुरियन में भारत ने जीता तीसरा टी-20 : तिलक वर्मा ने जड़ा सैकड़ा, अर्शदीप ने कराई वापसी
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 : निगम परिसर से शुरू करें शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम – अरूण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
Next Article राष्ट्रपति कोविंद का विदाई समारोह: बोले- देश के जरूरी मुद्दों पर काम जरूरी, दलगत राजनीति से ऊपर उठें पार्टियां राष्ट्रपति कोविंद का विदाई समारोह: बोले- देश के जरूरी मुद्दों पर काम जरूरी, दलगत राजनीति से ऊपर उठें पार्टियां

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?