ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल

By @dmin
Published: July 5, 2021
Share
कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल
कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।  कोलकाता के तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और टीएमसी के प्रदेश महासचिव एवं मंत्री पार्थ चटर्जी उपस्थित थे।

टीएमसी में शामिल होने के बाद अभिजीत ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से भाजपा की हालिया सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि भविष्य में वह दूसरों के समर्थन से पूरे देश में ऐसा ही कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के खिलाफ लडऩे के लिए मेरे पास अब कोई पद नहीं है और न ही मुझे तुरंत कुछ मिलने वाला है।

बता दें कि नौ जून को अभिजीत मुखर्जी टीएमसी जिलाध्यक्ष और जंगीपुर सांसद समेत कई नेताओं से जंगीपुर स्थित अपने आवास पर मिले थे। इस बैठक में टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान, जिलाध्यक्ष अबू ताहिर, विधायक इमानी विश्वास, दो मंत्री अखरुज्जमां और सबीना यास्मीन समेत कई लोग शामिल थे। इसके बाद ही  मुखर्जी के टीएमसी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।

हालांकि अभिजीत मुखर्जी ने इसे खारिज कर दिया था और कहा था कि ये लोग मेरे पिता जी के अच्छे मित्र हैं और उनके आवास पर चाय के लिए आए थे। बता दें कि अभिजीत मुखर्जी जंगीपुर से सांसद रह चुके हैं और ममता बनर्जी के साथ उनके काफी अच्छे संबंध बताए जाते हैं।

अभिजीत मुखर्जी ने वर्ष 2012 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर बंगाल के जंगीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। साल 2019 में भी उन्हें इसी सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में मिली गुफा, सुरंग के जरिए फरार हो गए नक्सली
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बीजापुर के मद्देड़ बफर रेंज में बाघ के खाल के साथ 10 गिरफ्तार
इस दुर्लभ बीमारी SLE से ग्रस्त बालिका पहुंची मित्तल हॉस्पिटल, फिलहाल हालत स्थिर
सीआरपीएफ में जनजातीय युवाओं की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट, छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिलेगा फायदा
प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव पर रखी जाएगी निगरानी…. तय दर से अधिक पर बेचे तो इन नंबरों पर करें कॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer Breaking: Prashant Agarwal will be the new SP of Raipur एसपी प्रशांत अग्रवाल ने लिया दुर्ग एसपी का चार्ज…. अफसरों की ली बैठक… बेसिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर दिया जोर… जुआ, सट्टा व नशे के कारोबार खत्म करने पर रहेगा फोकस
Next Article टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?