ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को फिर झटका: प्रियंका के दौरे के दिन कई नेताओं का इस्तीफा, कहा- पार्टी गंभीर नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस को फिर झटका: प्रियंका के दौरे के दिन कई नेताओं का इस्तीफा, कहा- पार्टी गंभीर नहीं

By @dmin
Published: December 10, 2021
Share
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
SHARE

पणजी (एजेंसी)। बीते कुछ वक्त से तटीय राज्य गोवा में मुश्किलों का सामना कर रही कांग्रेस को शुक्रवार को एक बार फिर से झटका लगा है। पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं। अहम बात यह है कि ये इस्तीफे शुक्रवार सुबह उस वक्त दिए गए हैं, जब प्रियंका गांधी राज्य के दौरे पर आ रही हैं। इन नेताओं का कहना है कि कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर सीरियस नहीं दिख रही है। कुछ नेताओं के एटिट्यूड से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस चुनाव लडऩे को लेकर गंभीर नहीं है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नायत ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी राज्य में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। अब तक उसने अपनी कोई तैयारी भी शुरू नहीं की है।

कहा जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले नेताओं का गुट निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे को समर्थन कर रहा है। दक्षिण गोवा के सीनियर नेता मोरेनो रेबेलो ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देते हुए रेबेलो ने लिखा है कि वह मौजूदा विधायक एलेक्सियो रेगिनाल्डो को एक बार फिर से टिकट दिए जाने से निराश हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के खिलाफ काम करते रहे हैं और उसके बाद भी कर्टोरिम सीट से उन्हें टिकट दिए जाने से वह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने बीते 4.5 सालों में पार्टी के किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लिया है और हमेशा पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलते रहे हैं।

उन्होंने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर को लिखे खत में यह बात कही है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन न हो पाने के बाद ये इस्तीफे हुए हैं। पिछले दिनों ही कांग्रेस के नेता रहे पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो ने कई नेताओं के साथ टीएमसी का दामन थाम लिया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी लगातार ताल ठोक रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए गोवा में मुश्किल खड़ी हो गई हैं। एक तरफ भाजपा संगठित नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस आपसी कलह से परेशान है। इसके अलावा सेक्युलर विचारधारा से जुड़ी कुछ अन्य पार्टियों की सक्रियता ने भी उसे परेशान किया है।

दो साल बाद बाजारों में दिखी दीपावली की रौनक…. चेम्बर ने व्यापारियों को दी बधाई… चीनी सामान के बहिस्कार से चीन को करोड़ों के नुकसान का दावा
श्रीराम कथा : चिन्मयानंद बापू ने बताया रामकथा का महत्व, कहा- संसार का सुख पाना है तो रामकथा के डूब जाओ
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: मुख्य सचिव ने बताया कब होगी शुरू…
मलकीत हत्याकांड पर आया सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा कर रही इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश
एबीवीपी ने की शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर किया गया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर किया गया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान
Next Article बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?