ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग की राजनीति ले डूबी, 75 के नारे से 40 सीटें पीछे रह गई कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग की राजनीति ले डूबी, 75 के नारे से 40 सीटें पीछे रह गई कांग्रेस

By Om Prakash Verma
Published: December 4, 2023
Share
कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा
कांग्रेस
SHARE

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज)। छत्तीसगढ़ में अबकी बार 75 पार का नारा देने वाली कांग्रेस कुल जमा 35 सीटों पर सिमटकर रह गई। अपने 75 के नारे से उसे सिर्फ 40 सीटें कम मिली और हाथ से सत्ता भी चली गई। कांग्रेस की इस तगड़ी हार के पीछे वैसे तो कई वजहें रही है, लेकिन सबसे बड़ी वजह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिछड़ा वर्ग कार्ड रही, जिसके चलते आदिवासी और सतनामी समाज को हाशिए पर डाल दिया गया। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लोगों में भी असुरक्षा की भावना गहराती चली गई। कांग्रेस ने असुरक्षित महसूस करते इन वर्गों को लगातार नजरअंदाज किया। आश्चर्य इस बात का भी रहा कि कांग्रेस और उसके नेता पिछड़ा वर्ग का वोटबैंक भी संभाले रखने में नाकाम रहे।

भाजपा 54 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब रही, लेकिन उसकी जीत के पीछे चतुर रणनीति और बेहतर प्रबंधन की भूमिका भी अहम् रही। दरअसल, भाजपाई व्यूह के दलदल में कांग्रेस के नेता लगातार धंसते चले गए और उन्हें इसका अहसास तक नहीं हो पाया। भाजपा ने उसके लगभग सारे धाकड़ और सलामी बल्लेबाजों को घर बैठा दिया। कांग्रेस जहां अपनी दोबारा ताजपोशी की तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी थी, वहीं उसे बहुमत से दूर कर भाजपा ने सत्ता ्पने नाम कर ली। संक्षिप्त में कुछ कारणों की चर्चा की जा सकती है, जिसने भाजपा को ऐतिहासिक जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

संगठन की रणनीति
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत का सबसे बड़ा श्रेय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और ओम माथुर की रणनीति है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी का संगठन एक्टिव हो गया था। अमित शाह लगातार दौर कर बैठक और मीटिंग कर रहे थे। अमित शाह हर विधानसभा सीट की व्यक्तिगत रिपोर्ट ले रहे थे।

पीएम मोदी का चेहरा
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने किसी भी नेता का चेहरा घोषित नहीं किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही गई थी। इसका फीडबैक भी लिया जा रहा था। पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को टिकट देकर इस बात का संशय और बढ़ा दिया की सीएम कौन होगा।

महतारी वंदन योजना
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स को साधन के लिए बीजेपी ने महतारी वंदन योजना की घोषणा की। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए हर महीने देने का वादा किया। कांग्रेस ने भी इस योजना की काट निकालने के लिए 15 हजार रुपए सलाना देने की घोषणा की, लेकिन बीजेपी की तरह कांग्रेस इस योजना को प्रसारित नहीं कर पाई।

धान किसानों को बोनस
छत्तीसगढ़ में चुनाव का सबसे बड़ा फैक्टर होता है धान किसान। धान किसान को साधने के लिए बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि राज्य में धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए एक मुश्त दिया जाएगा। इसके साथ ही धान किसान को बड़ी राहत देते हुए किसानों को दो साल का बोनस देने की घोषणा की। जिसके बाद कांग्रेस ने कर्जमाफी और 3200 रुपए में धान खरीदने का वादा किया लेकिन किसानों ने बीजेपी की बातों पर भरोसा किया।

गुटबाजी को वक्त पर खत्म किया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी में गुटबाजी सामने आई लेकिन बीजेपी ने समय के साथ इस गुटबाजी को खत्म कर लिया। पार्टी ने अपने नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। राज्य संगठन को काम के लिए फ्री हैंड दिया और समय-समय पर उसकी मॉनिटरिंग करते रहे।

कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के ‘एकनाथ शिंदे’
लखनऊ में छाई छत्तीसगढ़ की मॉडल… कोरबा की जिया सूर्यवंशी ने जीता मिस छत्तीसगढ़ विनर एवं इंटरनेशनल लुक का खिताब
Breaking News : छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता,  सरकार ने जारी किया आदेश
राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें: मंत्री रविन्द्र चौबे
राम का नाम अपने आप मे जीवन का सार है : डॉ. शिवकुमार डहरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय
Next Article सरकार बदलते ही इस्तीफों का दौर शुरू : सीएम बघेल के बाद अब शिक्षा सचिव व महाअधिवक्ता ने भी छोड़ा पद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?