ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के बाद भाजपा का भी ‘चिंतन शिविर’, अहमदाबाद में तैयार होगा ‘गुजरात’ जीतने का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस के बाद भाजपा का भी ‘चिंतन शिविर’, अहमदाबाद में तैयार होगा ‘गुजरात’ जीतने का प्लान

By @dmin
Published: May 15, 2022
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर समाप्त हो गया है। इस शिविर के अंतिम दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे की योजना का पूरा खाका सामने रखा और कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ यात्रा शुरू होगी। उधर गुजरात चुनाव और इस बार कुछ नई चुनौतियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अहमदाबाद में ‘चिंतन शिविरÓ लगाने का फैसला किया है।

रविवार से अहमदाबाद में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात इनचार्ज और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत बड़े नेता शामिल होंगे। गुजरात में छठी बार लगातार सरकार बनाने के लिए जरूरी नीतियों के लिए यह चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य होने की वजह से यहां का चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा का चुनाव है।

सूत्रों का कहना है कि इस महाबैठक में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं की जीत के आसार और उनको टिकट देने को लेकर चर्चा होगी। पांच बार से लगातार गुजरात में भाजपा की सरकार है। ऐसे में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर से लडऩे के लिए भी तैयारी की जाएगी। वहीं बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें और रोजगार के मुद्दों से निपटने की रणनीति बनाई जाएगी।

बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार गुजरात में कांग्रेस को अहमद पटेल के बिना ही चुनाव लडऩा होगा। उनके निधन के बाद उनकी जगह किसी भी नेता का ले पाना मुश्किल है। वहीं बात करें अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल की तो कुछ दिनों से वह कांग्रेस पार्टी से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस के वोटबैंक में सेंध लगाना चाहती है आप?
गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी जोर आजमाइश करना शुरू कर दिया है। पिछले चार दशकों से यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर हुआ करती थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की फिराक में है। आम आदमी पार्टी खुद को कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। वहीं AIMIM भी गुजरात चुनाव में उतरने वाली है।

किसानों के हित में मुख्यमंत्री का एक और बड़ा निर्णय: अब सभी समितियों में समर्थन मूल्य पर होगी मक्का खरीदी… खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम बघेल ने दिए निर्देश
लता मंगेशकर : चिर परिचित मुस्कान बिखेर कर अलविदा हुईं दीदी, ब्रीच कैंडी के डॉ. समदानी ने बताया
साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस एवं एनसीसी इकाई ने तिरंगा के सम्मान में रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
भिलाई का एक दुर्गा पंडाल ऐसा जो है शहीदों को समर्पित, दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु
नक्सली पर कड़ा प्रहार: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 14वें दिन ऑपरेशन जारी, महिला नक्सली ढेर; 303 राइफल बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई बाबा दीप सिंह नगर व शास्त्री नगर वार्ड में नगर निगम टीम की कार्रवाई, नाली व सड़क पर अवैध कब्जा हटाया
Next Article दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर दुकानों में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, दो अन्य भी जख्मी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?