ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस की बैठक में शामिल पूर्व मंत्री मिले कोरोना पॉजिटिव, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी थे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस की बैठक में शामिल पूर्व मंत्री मिले कोरोना पॉजिटिव, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी थे मौजूद

By @dmin
Published: December 3, 2021
Share
4 घंटे तक मंथन में नाराज नेताओं का मन नहीं बदल पाईं सोनिया? अब शिविर लगा चिंतन करेगी कांग्रेस
4 घंटे तक मंथन में नाराज नेताओं का मन नहीं बदल पाईं सोनिया? अब शिविर लगा चिंतन करेगी कांग्रेस
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में कांग्रेस की रैली से पहले ही उसे बड़ा झटका लगा है। जयपुर में इस रैली की तैयारी के लिए हुई मीटिंग के दो दिन बाद पूर्व मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना संक्रमित मंत्री का नाम बृजकिशोर शर्मा है। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ 12 दिसंबर को राज्य की राजधानी जयपुर में बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। हालांकि यह रैली पहले दिल्ली में प्रस्तावित थी लेकिन वहां अनुमति नहीं मिलने पर अब यह जयपुर में होगी।

इसलिए है चिंता की बात
इस रैली की तैयारी को लेकर ही बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेताओं की बैठकें हो रही हैं। दैनिक भास्कर के मुताबिक पूर्व मंत्री बृजकिशोर ऐसी ही एक बैठक में 30 नवंबर को शामिल हुए थे। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई थी। वहीं बृजकिशोर के पास कई मंत्री और विधायक भी बैठे हुए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, बैठक से पहले भी बृजकिशोर कई नेताओं से मिले थे। अब गुरुवार को बृजकिशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तमाम नेताओं की चिंता बढ़ गई है। बड़ी मुश्किल की बात यह है कि इस बैठक में मौजूद ज्यादातर नेता बिना मास्क के थे। सिर्फ इतना ही नहीं, बैठक में शामिल होने के बाद तमाम नेता प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भी जा चुके हैं।

बड़े पैमाने पर रैली की तैयारी
कांग्रेस रैली को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं डोटासरा सहित कांग्रेस के विभिन्न नेता बैठक करके तैयारी में लगे हैं। इसके लिए अलग नेताओं को काम सौंपा गया है, जिससे रैली में अधिक से अधिक लोग जुटाये जा सके। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं देश भर से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की कमी नहीं….. जरूरत 110.30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की… छत्तीसगढ़ में रोजाना हो रहा है 386.92 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का उत्पादन
प्राथमिक स्कूलों में होगा भाषाई सर्वे, इसी के आधार पर तैयार होगी बच्चों को पढ़ाने की योजना
विस चुनाव-2023: सीएम बघेल ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज, कहा-जो हश्र कर्नाटक में हुआ वहीं छत्तीसगढ़ में होने वाला है!
पश्चिमी देशों के बैन के बाद रूस की कंपनियों से एसबीआई ने रोका कारोबार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. 94 कार्यों का किया भूमिपूजन और 102 कार्यों का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफर जो धूप का हुआ तो तजुर्बा हुआ, वो जिंदगी ही क्या जो छांव-छांव चली सफर जो धूप का हुआ तो तजुर्बा हुआ, वो जिंदगी ही क्या जो छांव-छांव चली
Next Article विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?