ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कहीं चली न जाए सीएम की कुर्सी, ममता की टेंशन कम करने को आज फिर ईसी से मिलेगा टीएमसी का डेलिगेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कहीं चली न जाए सीएम की कुर्सी, ममता की टेंशन कम करने को आज फिर ईसी से मिलेगा टीएमसी का डेलिगेशन

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
ममता बनर्जी का रेलवे पर निशाना, कहा- बिना जानकारी मुंंबई से भेज दीं 36 ट्रेन
ममता बनर्जी का रेलवे पर निशाना, कहा- बिना जानकारी मुंंबई से भेज दीं 36 ट्रेन
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। कहीं कोरोना के मामले न बढऩे लगे और इसके चक्कर में मुख्यमंत्री की कुर्सी न गंवानी पड़े, इसे लेकर ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे 6 महीने वाली मियाद नजदीक आती जा रही है, ममता बनर्जी की धड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं। यही वजह है कि टीएमसी जल्द से जल्द राज्य में उपचुनाव चाहती है। तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य में उपचुनाव कराने की मांग को लेकर आज यानी गुरुवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल में उपचुनाव कराने के लिए इससे पहले भी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का दल चुनाव आयोग की दौड़ लगा चुका है। राज्य में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

एएनआई के मुताबिक, चुनाव आयोग से मिलने वाले टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में सौगत रॉय, सुखेंदु शेखर रे, जवाहर सरकार, सजदा अहमद और मोहुआ मोइत्रा सहित पांच सांसद होंगे। प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से राज्य में जल्द से जल्द उपचुनाव कराने का अनुरोध करेगा। वे चुनाव कराने पर पार्टियों के विचार जानने के लिए चुनाव आयोग के पहले के पत्र का लिखित जवाब भी देंगे।

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी मामूली अंतर से हार हुई थी। हार के बाद भी वह मुख्यमंत्री बनी थीं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें नियुक्ति के छह महीने (जो नवंबर है) के भीतर लोगों द्वारा चुने जाने की आवश्यकता है। बता दें कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 213 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की। आक्रामक प्रचार के बावजूद भाजपा चुनाव हार गई लेकिन 77 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

दरअसल, संविधान के आर्टिकल 164 (4) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति विधायक या सांसद नहीं है और वह मंत्रिपद पर आसीन होता है तो उसके लिए छह महीने में विधानसभा या विधानपरिषद या संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है। अगर मंत्री ऐसा नहीं कर पाता है तो छह महीने बाद वह पद पर नहीं बना रह सकता। ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए चार नवंबर तक विधायक बनना होगा।

डीए पर केंद्र का बड़ा आदेश: सरकारी कर्मियों को एरियर मिलने की संभावना खत्म, 18 महीने में 17% ही रहेगा महंगाई भत्ता
Big news : रायगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत, दिल्ली से आया था घूमने
श्रीरामनवमी पर रामानंदाचार्य स्वामी श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज ने ऑनलाइन किया प्रवचन, कहा- कोरोना काल में श्री राम जी जैसी मर्यादा रखना जरूरी
भिलाई के केसरी लॉज में पुलिस की रेड, 29 संदिग्ध पकड़ाए, आने की वजह तक नहीं बता पाए
कल से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, न्यूनतम बैलेंस के नियम सख्त, एटीएम से रुपए निकालना होगा महंगा, जानिए इन बदलावों के बारे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को मिलेगी पहली महिला सीजेआई…. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के भेजे 9 नामों पर केंद्र की मुहर
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट, परियोजनाओं में देरी पर बोले पीएम मोदी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?