ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ

By @dmin
Published: October 19, 2021
Share
कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ
कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में नागरिकों को निशाना बनाकर हो रहे आतंकी हमलो के बीच नागरिकों की सुरक्षा की खातिर अब सीआरपीएफ पहले से ज्यादा मुस्तैदी दिखाते हुए चौबीसों घंटे और सातों दिन ड्यूटी में लग गई है। गैर-कश्मीरियों और कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। इस दौरान जगह-जगह न सिर्फ सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं बल्कि संदिग्धों की तलाशी भी ली जा रही है। इसके अलावा पूरे केंद्र शासित प्रदेश में वाहनों की तलाशी के लिए चेक पोस्ट भी बना दिए गए हैं।

सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर ने कहा, ‘सीआरपीएफ की भूमिका जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा करने की है। हम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, गाडिय़ां चेक कर रहे हैं, अलग-अलग जगहों में सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल कर रहे हैं और लोगों में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘हाल में हुई नागरिकों की हत्या के बाद यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हम गाडिय़ों की चेकिंग कर रहे हैं और जनता की भी तलाशी ले रहे हैं। इसके अलावा हम लोगों को यह महसूस करवाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे यहां सुरक्षित हैं।

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग इसमें उनका सहयोग भी कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘यह काम मुश्किल है लेकिन हाल के दिनों में हुई हत्याओं को ध्यान में रखते हुए हमारा मकसद इलाके को सुरक्षित रखना और यहां आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाना है।

सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर ने बताया, ‘हमने यहां एक 24 घंटे वाला चेक पोस्ट बनाया है और हम सभी स्थानीय, गैर-स्थानीय लोगों की तलाशी ले रहे हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

CG Elections 2023 : वोटर हेल्पलाइन एप से मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र, जानिए ऐप के अन्य फायदे
गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही
छत्तीसगढ़ में कोरोना धमाका: अब तक 35 नए केस की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 184
युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च
नमाज के लिए कमरा आवंटन के खिलाफ बीजेपी विधायकों का हंगामा, भजन-कीर्तन करने बैठे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल
Next Article बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?