ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर का सघन दौरा: गौठानों का किया अवलोकन, स्कूलों में देखी व्यवस्थाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर का सघन दौरा: गौठानों का किया अवलोकन, स्कूलों में देखी व्यवस्थाएं

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने भी जिले के चार गांवों का दौरा कर जन समस्याओं और मांगो की जानकारी ली। डॉ भुरे रिमझिम बारिश के बीच धरसींवा विकासखंड के बरौदा, बरबंदा, पथरी और निलजा गाँव पहुंचे। इन गॉवों में कलेक्टर ने गौठानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों – निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली और उनकी समस्याओं- मांगो के बारे में पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. रवि मित्तल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

कलेक्टर डॉ भुरे ने बरौदा गांव पहुंचकर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने सरपंच और महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाडी के सामने पेवर ब्लाक लगाने के निर्देश दिए साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले रेडी टू ईट पोषक आहार की भी जाँच की। कलेक्टर ने बरबंदा गांव के गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी संचालक समिति से ली। कलेक्टर ने मुर्गीपालन, बकरीपालन सहित अन्य गतिविधियों को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि महिला समूहों को लगातार रोजग़ार मिले और उन्हें लगातार आय भी होती रहे। उन्होंने बरबंदा गौठान में गोबर खऱीदी और वर्मी खाद उत्पादन की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने गौठान में वर्मी टांको का निरीक्षण किया और महिला समूहों की सदस्यों को खाद बनाने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने को कहा। समूह की सदस्यों ने बताया की इस बार अभी तक मुर्गीपालन से लगभग 15 हज़ार रुपए की आमदनी हो गई है। आठ -दस दिनो में वर्मी खाद भी तैयार हो जाएगा।

महिलाओं ने बताया कि गोबर से बायो गैस भी बनाई जा रही है और गॉव के 8-10 घरों को कनेक्शन भी दिया गया है। इन घरों के लोग गोबर गैस का उपयोग ईंधन के रूप में भोजन आदि बनाने में कर रहे है। डॉ भुरे इस पर खुशी जताई और नियमित गोबर खऱीदी करने और गोबर को सुरक्षित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बरबंदा के आंगनबाड़ी केंद्र में साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कहा। डॉ भुरे ने बरबंदा के स्वामी आत्मानंद सरोवर(तालाब) का भी अवलोकन किया।उन्होंने सरोवर में पहले किये गए सौंदर्यीकरण के कामों का अवलोकन किया।

डीआरडीओ को कामयाबी, नई आकाश मिसाइल का पहला परीक्षण सफल
तीन नदियों को जोड़ने सरकार की बड़ी योजना, कई गावों को मिलेगा पानी… जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे
बीमारी का कहर: डेंगू और वायरल बुखार से 21 लोगों की मौत, दो बच्चों सहित चार ने तोड़ा दम
दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद… सभी के शव बरामद
पीडीएस के तहत छत्तीसगढ़ में 2.73 करोड़ लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा, राशन कार्डों की 85 फीसीदी ई-केवायसी पूर्ण 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सादगी से मनाया जन्मदिन: दिव्यांग जनों को वाकर, बैशाखी और हियरिंग मशीन का किया वितरण
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 486.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?