ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर चोरी का मामला! प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

कर चोरी का मामला! प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

By @dmin
Published: December 22, 2021
Share
कर चोरी का मामला! प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश
कर चोरी का मामला! प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला लोहा कारोबारियों के यहाँ दबिश पड़ी है। दुर्ग भिलाई व रायपुर सहित आयकर विभाग ने कोरबा में भी एक व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई सुबह ही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यह कार्रवाई कर चोरी के मामले में की है। जिनके यहां छापे पड़े हैं उनमें बड़े कारोबारी व पूर्व अफसर शामिल हैं। आयकर की कई टीमों ने रायपुर कोरबा रायगढ़ में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों पर दबिश दी है। रायपुर में वालफोर्ट सिटी, चौबे कॉलोनी शंकर नगर में व्यवसायियों के सुबह की शुरुआत आयकर टीम के अतिथि के रुप में आने से हुई है। कोरबा रायगढ़ बिलासपुर में भी टीम ने इसी अंदाज में दबिश दी है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि छापा और सर्वे की यह संयुक्त कार्यवाही है। फिलहाल छापे के संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। दस्तावेजों की जांच के बाद जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं आयकर विभाग के सूत्रों से पता चला है कि यह संपूर्ण कार्रवाई आयकर चोरी को लेकर की गई है। काफी दिनों से इन पर नजर रखी जा रही थी। पुख्ता जानकारी होने के बाद ही आयकर की टीम ने दबिश दी है।

खबर यहा भी है कि रायपुर, बिलासपुर, कोरबा सहित कई जिलों में टीम जा चुकी है और छापेमारी की कार्यवाही के बाद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। कोरबा में बिलासपुर और रायपुर इनकम टैक्स की संयुक्त टीम ने कारोबारी भगवान दास अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल के ठिकानों पर रेड किया है। सुबह के वक्त इनकम टैक्स के ऑफिसर कोतवाली थाना अंतर्गत दर्री रोड स्थित भगवान दास अग्रवाल सहित उनके कारोबारी भाई राजकुमार अग्रवाल के घर पहुचे। बताया जा रहा है रेड की इस कार्रवाई में बिलासपुर और रायपुर की सतुंक्त टीम शामिल है। सुबह सुबह हुए इस रेड में पिछले ढाई घंटे से अब भी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। अफ़सर घर के अंदर इंक्वायरी कर रहे है, वही बाहर कोई भी कुछ भी बताने से बच रहा है।

इसी बीच आज सुबह रायपुर-बिलासपुर में भी इनकम टैक्स विभाग के दबिश देने की खबर आई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो से तीन अलग-अलग कारोबारियों के ठिकाने पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। माना जा रहा है कि कोयला सम्बन्धित मामले को लेकर इनकम टैक्स विभाग की यह रेड पड़ी है। हालांकि अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं आ पाई है, लेकिन रायपुर के कई प्रभावशाली कारोबारियों के ठिकाने तक इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची हुई है और दस्तावेजों के साथ साथ लेनदेन संबंधी जानकारियां जुटाई जा रही है।

बिना कारण बताए पीएम की बैठक से निकले थे अलपन, ममता के आरोंपों का खंडन कर केंद्र ने बताया क्यों लिए एक्शन
CG Breaking : एक सप्ताह में रकम दोगुनी करने का दिया झांसा, लूट का बहाना कर ठगी लाखों की रकम
सियासी गलियारा: उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी, देवेंद्र फडणवीस कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
कांतारा का हिंदी ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड की इस फिल्म से टकराएगी जंगल की रोमांचक कहानी
सीएम साय ने 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से सुरक्षित हुआ युवाओं का भविष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन: ऐक्शन में केंद्र, पीएम मोदी कल करेंगे बड़ी बैठक
Next Article पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश प्रदेश में धर्म परिवर्तन की कोशिश, पादरी समेत चार गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?