ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक के बाद फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कर्नाटक: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक के बाद फैसला

By @dmin
Published: July 27, 2021
Share
कर्नाटक में फिर नाटक: सीएम बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी
कर्नाटक में फिर नाटक: सीएम बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी
SHARE

बंगलूरू (एजेंसी)। कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान आज देर शाम हो जाएगा। बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इधर नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता दिल्ली से बंगलूरू के पहुंचे। इसके अलावा कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह भी बंगलूरू पहुंचेंगे। 

26 जुलाई को ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य का अगला सीएम कौन होगा। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की रेस में कई नामों की चर्चा है। उनमें केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, बी एल संतोष और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं।राज्य के गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण के नाम भी चर्चा में हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष पहले से ही बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं और पार्टी नेताओं से बैठकें कर रायशुमारी कर रहे हैं। येदियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं। ऐसी चर्चा है कि लिंगायत समुदाय के ही किसी प्रभावशाली नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने पर भाजपा में विचार चल रहा है।

येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात की मौत, 60 से अधिक घायल… एमपी के हरदा की घटना
शादी की खुशियां बदली मातम में, बारात आने से पहले दुल्हन की हुई मौत
भिंड में लेडी डॉन गिरफ्तार, जबरन वसूली करती थी, पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा देश
कृष्ण के भजनों से भक्तिमय होगी 17 सितंबर की शाम, राजस्थान से रायपुर तक के कलाकार करेंगे शिरकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 284 # 27 july 2021
Next Article सुप्रीम कोर्ट: गरीबी और मजबूरी में भीख मांगता है आदमी, इस पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं सुप्रीम कोर्ट: गरीबी और मजबूरी में भीख मांगता है आदमी, इस पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?