ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्ज माफी ने मौत के मुंह से लौटाया, रुंधे गले से अफजल ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी दास्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कर्ज माफी ने मौत के मुंह से लौटाया, रुंधे गले से अफजल ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी दास्तान

By @dmin
Published: May 20, 2022
Share
कर्ज माफी ने मौत के मुंह से लौटाया, रुंधे गले से अफजल ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी दास्तान
कर्ज माफी ने मौत के मुंह से लौटाया, रुंधे गले से अफजल ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी दास्तान
SHARE

रायपुर। अपनी योजनाओं का फीड-बैक लेने राज्य के दौरे पर निकले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभाओं में आम लोगों की तरह-तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। इनमें कुछ कहानियां ओठों पर मुस्कुराहट ला देती हैं, तो कुछ आंखें नम कर देने वाली भी होती हैं। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सुदूर कस्बे आवापल्ली में आए एक किसान ने जब अपनी विवशता की कहानी सुनाई तो एक बार के लिए हर कोई सन्न रह गया। उस किसान ने रुंधे गले से कहा एक समय था जब मैं कर्ज के कारण आत्महत्या करने की सोच रहा था, लेकिन आपने कर्ज-मुक्त कर मुझे उबार लिया।

आवापल्ली की भेंट-मुलाकात सभा में शामिल होने के लिए भोपालपट्टनम से आए अफजल खान मुख्यमंत्री बघेल को आपबीती सुना रहे थे। वे कह रहे थे – कर्ज से मुक्ति मिलने के बाद आज मैं दूसरी फसल ले पा रहा हूं, अन्यथा मैंने आत्महत्या के बारे में सोच लिया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल के पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 8 लाख 36 हजार रुपए की ऋण माफी का लाभ मिला है। श्री अफजल खान का कहना था कि यदि पास ही बहने वाली तालपेरू नदी पर बांध बना दिया जाए तो उनके जैसे और भी बहुत से किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

साढ़े तीन साल पहले जब छत्तीसगढ़ में नयी सरकार बनी थी तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से किए दो बड़े वादे दो घंटे के भीतर पूरे किए थे। इनमें से एक था 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी और दूसरा था पुराने कर्ज से पूर्ण मुक्ति। सरकार के ये दोनों कदम छत्तीसगढ़ में खेती किसानी को नया जीवन देने वाले साबित हुए। तब लगभग 19 लाख किसानों के 9 हजार 270 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया था। हालांकि इसके तत्काल बाद केंद्र सरकार ने धान खरीदी पर बोनस देने पर आपत्ति की, और छत्तीसगढ़ में किसानों को फसलों पर इनपुट सब्सिडी देने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत हुई। इस योजना में पिछले दो खरीफ सत्रों में राज्य के करीब 21 लाख किसानों को अब तक 11,180 करोड़ रुपए की आदान सहायता दी जा चुकी है। अब तीसरे खरीफ सत्र के लगभग 07 हजार करोड़ रुपए की पहली किश्त 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जारी करने की घोषणा की गई है।

सुको का अहम फैसला: जीएसटी और सीमा शुल्क के मामलों में एफआईआर के बिना भी मिल सकती है अग्रिम जमानत
Bhilai Breaking : सुपेला अस्पताल में तोड़फोड़, बदमाशों ने की महिला स्टाफ से गाली गलौच और पुलिस कर्मी से झूमाझटकी
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों को भी तेजी से सुरक्षा कवच…. अनेक ग्राम पंचायतों में 45 से अधिक आयु वर्ग को शतप्रतिशत दी गई पहली डोज
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 97.97 लाख मीट्रिक टन धान
ओमिक्रॉन का गढ़ बन रहा दिल्ली, मिले 4 और मामले, देश में कुल 77 मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बदल रहा है बस्तर, लोगों के जीवन में आ रहा है सुखद परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?