ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्ज का दबाव झेल रहे देशों को बचाना जरूरी, वित्त मंत्री सीतारमण ने विश्व बैंक से किया आगे आने का आग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कर्ज का दबाव झेल रहे देशों को बचाना जरूरी, वित्त मंत्री सीतारमण ने विश्व बैंक से किया आगे आने का आग्रह

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली (ए) । अमेरिका की यात्रा पर पहुंची भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने दुनियाभर में कर्ज के जाल में फंसे देशों की हर संभव मदद करते हुए उनका बचाव करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और वर्तमान में पैदा हुए भू-राजनैतिक हालात के बीच श्रीलंका जैसे देश जो कर्ज का भारी दबाव झेल रहे हैं उनकी मदद को आगे आने की जरूरत है। 

विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मालपास के साथ बैठक के दौरान सीतारमण ने कहा कि भू-राजनैतिक तनाव के कारण बढ़ती अनिश्चितता के कारण भारत वैश्विक सुधार को लेकर बेहद चिंतित है। बता दें कि निर्मला सीतारमण आईएमएफ-विश्वबैंक स्प्रिंग मीटिंग-2022 में शामिल होने के लिए अमेरिका के वाशिंगटन में हैं। यहां उन्होंने कहा कि दुनिया में अनिश्चितता के माहौल के बीच सभी देशों को एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि महामारी और अनिश्चितता के बीच कर्ज का दबाव झेल रहे देशों की मदद के लिए विश्व बैंक को उनके बचाव के लिए आगे आने की जरूरत है। वहीं इस समय श्रीलंका को खास तरजीह देने की आवश्यकता है, जो कि इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

गौरतलब है कि श्रीलंका, भारत का पड़ोसी देश है और इस समय देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से घ्वस्त हो चुकी है। विदेशी मुद्रा भंडार के लगभग खत्म होने के कारण देश जरूरी सामनों का आयात तक नहीं कर पा रहा है और इसके चलते देश में महंगाई आसमान छू रही है। इस बीच आपको बता दें कि श्रीलंका के हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि उसपर 51 अरब डॉलर (3 लाख 82 हजार करोड़ रुपये) का भारी-भरकम कर्ज है और बीते दिनों सरकार ने इसे चुकाने में अपने हाथ खड़े कर दिए। सरकार की ओर से कहा गया कि वो वर्तमान हालात में विदेशी कर्ज चुका पाने में असमर्थ है।

देश छोड़ भारत पहुंचे कई श्रीलंकाई

गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के 18 और नागरिक शुक्रवार को भारत पहुंचे। रिपोर्ट में बताया गया जिले के धनुषकोडी में तड़के पहुंचने वाले इन असहाय परिवारों को मंडपम शरणार्थी शिविर में ठहराया गया है। भारत पहुंचे श्रीलंका के नागरिक देश की अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने वाले गंभीर संकट को लेकर निराश दिखे और उन्होंने बताया कि वह वहां मिल्क पाउडर भी वहन नहीं कर पा रहे थे। साथ ही उन्होंने सरकार पर नागरिकों को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इन 18 लोगों में बच्चे भी शामिल थे। यह लोग दो जत्थों में दो नावों के जरिए भारत आए। इसके बाद इन लोगों को अरिचलमुनैई ले जाया गया।

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन…. जिला कलेक्टरों को शासन से मिले निर्देश…. क्या फिर से होगा प्रदेश में लॉकडाउन…. पढ़े पूरी खबर
भिलाई में शुरू हुआ रेलवे का ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’, लोको पायलट को मिलेगी ट्रेनिंग… 1500 से ज्यादा ले सकेंगे प्रशिक्षण
शिवराज का कैबिनेट विस्तार: सिंधिया के करीबियों को मिली कैबिनेट में मिली जगह, राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
shreekanchanpath 64 # 17 December 2024
ICC की अहम बैठक: T-20 विश्व कप पर फैसला अगले माह तक के लिए टला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से संजय दत्त खुश…
Next Article छत्तीसगढ़ में शिक्षा आदि के क्षेत्र में चलाए जा रहे नवाचारी योजनाओं की केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सरकार ने की सराहना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?