ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल
करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। करगिल युद्ध को 22 साल पूरे हो गए हैं। सन् 1999 की गर्मियों में जब युद्ध छिड़ा था तब जनरल वीपी मलिक भारत के सैन्य प्रमुख थे। जनरल वीपी मलिक मानते हैं कि इसने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को एकदम बदलकर रख दिया। हालांकि, इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को खदेड़ कर रख दिया था लेकिन एक मलाल जनरल वीपी मलिक के मन में आज भी बरकरार है।जनरल वीपी मलिक का मानना है कि सीजफायर का ऐलान करने से पहले ही भारत सरकार को अपनी सेना को एलओसी से सटे पाकिस्तानी क्षेत्रों पर कब्जा करने की इजाजत दे देनी चाहिए थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान जनरल वीपी मलिक ने कहा, ‘जब युद्ध शुरू हुआ तब हमें कुछ भी नहीं पता था और हम पाकिस्तान की ओर से अचानक पैदा की गई स्थिति का सामना कर रहे थे। खुफिया तंत्र और सर्विलांस के फेल्योर की वजह से सरकार के अंदर घुसपैठियों की पहचान को लेकर काफी भ्रम की स्थिति थी। हमारी फ्रंटलाइन फॉर्मेशन घुसपैठ का पता लगाने में नाकामयाब रही थी और हमें उनकी लोकेशन के बारे में कुछ पता नहीं था। कुछ समय बाद भारतीय सेना करगिल में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हुई, तब उन्हें (सरकार) संघर्षविराम पर राजी होने से पहले, हमें रुशष्ट से सटे कुछ पाकिस्तानी क्षेत्रों पर कब्जा करने की इजाजत देनी चाहिए थी।

जनरल वीपी मलिक ने बताया कि कैसे करगिल युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच सुरक्षा संबंधी रिश्तों के लिए टर्निंग पॉइंट बना। उन्होंने बताया कि इस हरकत के बाद भारत का पाकिस्तान पर से भरोसा पूरी तरह से उठ गया। भारत को अब पता था कि पाकिस्तान बड़ी ही आसानी से किसी भी समझौते को तोड़ सकता है। उस समय देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी के लिए भी यह बहुत बड़ा झटका था, जिन्हें यह समझने में थोड़ा वक्त लगा कि घुसपैठिए पाकिस्तानी आम नागरिक नहीं बल्कि वहां की सेना के जवान थे। वाजपेयी ने उस समय अपने पाकिस्तानी समकक्ष रहे नवाज शरीफ से कहा था, ‘आपने पीठ में छुरा घोंप दिया।

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को लेकर जनरल मलिक ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान फिर से ऐसी हरकत करता है तो भारत को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इससे पाकिस्तान में डर पैदा होगा, जिसकी उसे समय-समय पर जरूरत है।

ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े देश दुनिया के लोग, सोशल मीडिया से करोड़ों लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव
छत्तीसगढ़ के वैद्यों के सहयोग और मार्गदर्शन में होगा देश के प्रथम ’स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र’ का संचालन
पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ‘ऊंचाई’ फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल
छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भिलाई इकाई का महत्वपूर्ण स्थान… प्रदेश नेतृत्व में भिलाई के व्यापारियों का दबदबा
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में इस बार कुश्ती एवं रस्सीकूद भी शामिल… एकल श्रेणी में शामिल किए गए दोनों खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा सिद्धू के बाद पायलट की उड़ान, दिल्ली होंगे लैंड, समर्थक बनेंगे मंत्री
Next Article First Monday of Sawan: The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय… यहां पढ़े आखिर क्यों है सावन सोमवार का इतना महत्व

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?