ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedMP News

कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र

By Om Prakash Verma
Published: June 28, 2025
Share
कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र
कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र
SHARE

भोपाल/ गुरूवार को एक निजी संवाद कार्यक्रम के लिए राजधानी भोपाल पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने स्वस्थ भारत को ही समृद्ध और विकसित भारत की नींव बताते हुए कहा कि स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए हमें तेल, चीनी और नमक थोड़ा कम करना होगा, साथ ही तेजी से बढ़ते मोटापे की समस्या को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए अनुमान जताया कि 2050 तक देश के 44 करोड़ लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वहीं वर्तमान में देश की 24 फीसदी महिलाएं व 23 फीसदी पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि मोटापे के खिलाफ लड़ाई को हम सब को मिलकर लड़ना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मध्य प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, मोटापे के खिलाफ इस लड़ाई में आप सभी हमारा साथ दें और अपने आहार को संतुलित रखें, तेल कम, चीनी कम, नमक कम के मंत्र के साथ स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। इस कार्यक्रम में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव ‘युवा मंच’ डॉ अखिलेश पटेल, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम, वरिष्ठ पदाधिकारी अर्जुन सिंह पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव रोहित चंदेल व अन्य उपस्थित रहे।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प करोड़ों देशवासियों ने साथ मिलकर लिया है। 2047 में हम विकसित भारत की बात करते हैं तो यह लाजमी हो जाता है कि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब देश की सेहत कैसी होनी चाहिए, मध्य प्रदेश की सेहत कैसी होनी चाहिए। आज देश के ऐसे बहुत सारे ग्रामीण इलाके और पिछड़े इलाके हैं, उनमें खासतौर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता की चुनौती है। 2047 में हमें ऐसा भारत नहीं चाहिए, अगर 2047 में ऐसा भारत नहीं चाहिए तो काम तो अभी से करना पड़ेगा। इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग
रायगढ़ के जिंदल स्टील में बड़ा हादसा, गैस पाइप फटने से पांच मजदूर झुलसे
ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी, जिलों में कराया जा रहा आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वे
कांकेर से मानपुर तक था शंकर राव का खौफ, 25 लाख के ईनामी नक्सली को जवानों ने कर दिया ढेर
इटली से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में कोरोना विस्फोट, 179 यात्रियों में से 125 संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए 'इंडियन लाउंज' का उद्घाटन किया फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए ‘इंडियन लाउंज’ का उद्घाटन किया
Next Article shreekanchanpath 255 # 28 June 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?