नई दिल्ली (एजेेंसी)। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों की वीडियो खूब वायरल होती हैं। लोग ऑनलाइन ऐसे वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। कुछ वीडियोज में बाघ पानी पीते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ में सांप स्कूट में घुस जाते हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा वह थोड़ी अलग है। इस वीडियो में भालू फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भालू बड़े ही मजे लेकर फुटबॉल खेल रहे हैं। कभी पैर से मार रहे हैं तो कभी सिर से उछाल रहे हैं।
यह घटना शनिवार को दर्ज की गई जब सुखीगांव गांव के कुछ लड़के एक मैदान पर फुटबॉल खेल रहे थे। अचानक, पास के जंगल से दो जंगली भालू बीच में घुस गए। डरे हुए लड़के फुटबॉल को जमीन पर छोड़कर भाग गए।
Wild bear (mother and kid) play Football in Odisha's Nabrangpur district Sukigaon area
— Mohammad Suffian (@iamsuffian) September 13, 2021
Looking it was a pleasure to behold for many#Bears #WildBear #football #forests #Odisha #animallover pic.twitter.com/iDnPmqqOU7
कुछ देर बाद लड़के यह देखकर हैरान रह गए कि दोनों भालुओं ने उनका पीछा करने की बजाय जमीन पर फुटबॉल से खेलना शुरू कर दिया। वे लात मारते रहे और अपने पैरों और मुंह से उसे उछालते रहे। कुछ देर खेलने के बाद भालू फुटबॉल को अपने साथ जंगल में ले गए।
लड़कों ने कुछ दूरी पर इक_ा होकर दुर्लभ घटना को फिल्माया। लगभग ऐसा लग रहा था कि दोनों भालू काफी देर तक फुटबॉल खेलने वाले लड़कों को करीब से देख रहे थे और जब उन्हें यह मजेदार लगा, तो उन्होंने फुटबॉल लेने के लिए मैदान में घुसने की सोची। खैर, यह भालू देखने से मां और बेटे नजर आते हैं।




