ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कब जागोगे सरकार? पाटन के 4 वर्षीय मासूम को कंधे पर लिए दो घंटे भटकता रहा मामा, नहीं मिली एंबुलेंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कब जागोगे सरकार? पाटन के 4 वर्षीय मासूम को कंधे पर लिए दो घंटे भटकता रहा मामा, नहीं मिली एंबुलेंस

By Om Prakash Verma
Published: October 20, 2022
Share
कब जागोगे सरकार? पाटन के 4 वर्षीय मासूम को कंधे पर लिए दो घंटे भटकता रहा मामा, नहीं मिली एंबुलेंस
कब जागोगे सरकार? पाटन के 4 वर्षीय मासूम को कंधे पर लिए दो घंटे भटकता रहा मामा, नहीं मिली एंबुलेंस
SHARE

छतरपुर (एजेंसी)। देश-प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह बदतर हो चुकी हैं इसकी तस्वीरें आये दिन देखने को मिलती रहती हैं। हाल ही में छतरपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक मामा को भांजी का शव ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला। बेबस मामा दो घंटे तक बेटी के शव को कंधे में लिए इधर-उधर भटकता रहा बाद में किसी तरह बस से भांजी के शव को गांव ले गया।

भांजी की मौत के बाद उसका मामा किशोरी शव को कंधे में लिए अस्पताल प्रबंधन और समाज सेवियों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन शव को घर ले जाने के लिए उन्हें शव वाहन नहीं मिल सका। बाद में बच्ची का मामा शव को लेकर नि:शुल्क वाहन की तलाश में समाजसेवी क्लबों में भी गया लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। 2 घंटे तक परेशान होने के बाद मामा हताश होकर अपनी भांजी के शव को उठाकर अस्पताल से पैदल निकल पड़ा और चौराहे से टैक्सी लेकर पुराना बिजावर नाका तक पहुंचा, जहां बस में बैठकर बच्ची के शव को लेकर अपने गांव के लिए निकला।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र के पाटन गांव में बुधवार सुबह नदी के पास 4 वर्षीय प्रीति अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी, इसी दौरान बच्ची की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची का मामा वहीं नदी में नहा रहा था, तुरंत बच्ची को मिट्टी से निकाला और उसे गंभीर हालत में बिजावर अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों स्थानीय विधायक ने शव वाहन दिया था, इसके बावजूद यहां जरूरतमंद लोगों को समय पर वाहन नहीं मिल पाता है। इस के पूर्व भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता के ‘मृत्युकुंभ’ वाले बयान की सीएम साय ने की निंदा, कहा- यह सनातनियों का अपमान
मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़, हेल्थकेयर हब बनने की दिशा में अटल नगर
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके
कॉल रिसीव नहीं किया तो टहल रहे युवक को चाकू मारा, सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
मुआवजा नहीं न्याय चाहिए, गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों की मांग, ठुकराई सरकारी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इन पड़ोसी राज्यों में तूफान का अलर्ट, दिवाली से पहले यहां भी दिखने लगा है बिगड़ते मौसम का असर छत्तीसगढ़ के इन पड़ोसी राज्यों में तूफान का अलर्ट, दिवाली से पहले यहां भी दिखने लगा है बिगड़ते मौसम का असर
Next Article दीपावली महोत्सव: छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प कलाकृतियां और पारंपरिक परिधान का अनुपम संग्रह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?