ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कन्नड़ में सुदीप की फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग, बाकी भाषाओं में कमाए इतने करोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कन्नड़ में सुदीप की फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग, बाकी भाषाओं में कमाए इतने करोड़

By @dmin
Published: July 29, 2022
Share
SHARE

कन्नड़ अभिनेता सुदीप की नई फिल्म ‘विक्रांत रोणा ने रिलीज के पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग तो नहीं ले पाई, लेकिन इसके कन्नड़ संस्करण ने फिल्म की लाज बचाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘विक्रांत रोणा की ओपनिंग 18 से 19 करोड़ रुपये के करीब रहने की उम्मीद जताई जा रही थी और फिल्म के हिंदी संस्करण से भी इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें रही हैं। टूडी और थ्रीडी दोनों फॉर्मेट में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रात रोणा को हिंदी भाषी क्षेत्रों में लोगों ने खास पसंद नहीं किया और सलमान खान का नाम बतौर प्रस्तुतकर्ता फिल्म से जुडऩे का भी इसे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा।

Contents
  • 30 करोड़ से ऊपर की थी उम्मीद
  • पहले दिन 16.50 करोड़ नेट कलेक्शन
  • हिंदी संस्करण ने किया निराश
  • मार्केटिंग में कमजोर रही विक्रांत रोणा

30 करोड़ से ऊपर की थी उम्मीद

फिल्म ‘विक्रांत रोणा की रिलीज से पहले इस तरह के आंकड़े सामने आए थे कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती है और फिल्म पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। देश भर के अलग अलग राज्यों में करीब तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रांत रोणा को पहले दिन ही झटका लगा है क्योंकि ये फिल्म गुरुवार को रिलीज होने के बावजूद अपने मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाई संस्करणों को मिलाकर 16.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से किया है।

पहले दिन 16.50 करोड़ नेट कलेक्शन

किच्चा सुदीप के नाम से मशहूर कन्नड़ सिनेमा के सितारे सुदीप का ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ा इम्तिहान रहा लेकिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म का भविष्य बहुत अच्छा नजर नहीं आ रहा है। फिल्म को सबसे ज्यादा कन्नड़ दर्शकों ने ही पहले दिन पसंद किया और फिल्म ने कर्नाटक में करीब 14.50 करोड़ रुपये की कमाई टिकट बिक्री (ग्रॉस कलेक्शन) से की है। इसके बाद फिल्म की दूसरे नंबर पर टिकटें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बिकी हैं, जहां से फिल्म ने करीब दो करोड़ रुपये कमाए।

हिंदी संस्करण ने किया निराश

फिल्म ‘विक्रांत रोणा की कमाई इसके मलयालम और तमिल संस्करणों से उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई है। फिल्म ने केरल और तमिलनाडु में कुल मिलाकर करीब 80 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। देश के बाकी राज्यों से फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई करीब 2.50 करोड़ रुपये शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रही है। इस हिसाब से फिल्म ‘विक्रांत रोणा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 19.80 करोड़ रुपये की टिकटें पहले दिन बेचीं। इस ग्रॉस कलेक्शन से फिल्म प्रदर्शन के खर्चे आदि निकालने के बाद फिल्म की पहले दिन की कमाई (नेट कलेक्शन) शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 14.50 करोड़ रुपये रही है।

मार्केटिंग में कमजोर रही विक्रांत रोणा

कन्नड़ अभिनेता सुदीप का हिंदी सिनेमा में डेब्यू 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूंक से हुआ था। सुदीप ने बाद में इसकी सीक्वल और फिल्म ‘रन के अलावा ‘रक्त चरित्र सीरीज की फिल्मों में भी काम किया। सुदीप पिछली बार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3 में दिखे थे। और, इसी फिल्म के आसपास बननी शुरू हुई थी रोमांच और फंतासी के घालमेल से निकली फिल्म ‘विक्रांत रोणा। इस फिल्म के हिंदी भाषी क्षेत्रों में अच्छा कारोबार करने की उम्मीद इसके मेकर्स को शुरू से रही थी लेकिन फिल्म की मार्केटिंग और इसका प्रचार इन क्षेत्रों में काफी कमजोर रहा जिसके चलते फिल्म को लेकर आम दर्शकों में खास रुचि नहीं देखी गई।

हर माह एक लाख से अधिक मरीजों को स्वस्थ बना रही मोबाइल मेडिकल यूनिट
Big news : भिलाई टाउनशिप में दिनदहाड़े बदमाश बछिया लेकर भागे, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
कोविड की संभावित लहर से बचाव की हो पूरी तैयारी…11 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल बन रहा है स्मार्ट हॉस्पिटल…. निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा
Murder in Durg : चंद घंटों में पुलिस को मिली सफलता, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking : इंस्टा पर जॉब ऑफर का रील देख लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, युवती से हुई लाखों की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई राधिका मदान की ‘किच्ची लिम्बु
Next Article छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष के दौरान 1.14 करोड़ से अधिक पौधों का होगा रोपण - वन मंत्री अकबर 40 करोड़ का आलीशान घर, लग्जरी गाडिय़ां, होश उड़ा देगी संजू बाबा की नेटवर्थ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?