नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका के अलास्का से ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को लावारिश छोड़ दिया। इतना ही नहीं बच्चे के साथ महिला ने एक लेटर भी छोड़ दिया। इस लेटर में महिला ने बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया है। इस लेटर को महिला ने बच्चे के हवाले से लिखा है। इस बच्चे को जब बेहोश अवस्था में एक महिला ने देखा तो सबके सामने इसका राज खुला। यह लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के अलास्का की है। ‘इंडिपेंडेंट’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नए साल की पूर्व संध्या की है। इसी दौरान अलास्का के फेयरबैंक्स शहर की रहने वाली एक महिला रास्ते से गुजर रही थी तभी उसे एक डिब्बे में से बच्चे के रोने की आवाज आई। महिला पहले तो चौंकी लेकिन जब उसने नजदीक जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उस डिब्बे के अंदर एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ था।
महिला ने डिब्बे के अंदर जैसे ही बच्चे को देखा, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर काफी लोग इकठ्ठा हो गए इसी बीच किसी ने देखा कि वहां बच्चे के पास ही एक लेटर भी पड़ा हुआ है। उस लेटर को खोला गया तो यह सामने आया कि बच्चे की मां ने इसे बच्चे के हवाले से लिखा है। उसमें लिखा गया, ‘मेरी मदद करो, मेरा जन्?म 31 दिसंबर को हुआ है। मेरे माता-पिता और दादा-दादी के पास मुझे खिलाने के लिए पैसा नहीं है। मेरी मां बहुत दुखी है। मुझे कोई अपने साथ ले चलो ताकि मुझे भी एक अच्छा परिवार मिल जाए।
इस लेटर को पढ़ते ही लोगों को समझ आ गया बच्चे की मां ने गरीबी के चलते इसे लावारिश छोड़ दिया। इस लेटर को सोशल मीडिया पर उसी महिला ने शेयर किया है जिसने पहली बार बच्चे को लावारिश पड़ा हुआ देखा था। लेटर पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बच्चे की मां को यह चाहिए था कि बच्चे को वह किसी आश्रम या संस्था को दे देना चाहिए, ना कि इस अवस्था में छोडऩा चाहिए था।
उधर इस बच्चे को एक अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी देखभाल की जा रही है। आश्चर्य की बात यह भी है कि अलास्का में इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है और जिस दिन यह बच्चा मिला है बताया जा रहा है कि उस दिन वहां का तापमान 10 डिग्री से नीचे था। इसके बावजूद भी बच्चा जीवित अवस्था में वहां पड़ा मिला।




