ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है मेकअप सेटिंग स्प्रे, जानिए 5 इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है मेकअप सेटिंग स्प्रे, जानिए 5 इस्तेमाल

By Sonu Sahu
Published: January 24, 2023
Share
SHARE

मेकअप सेटिंग स्प्रे चेहरे पर किए गए मेकअप को लंबे समय तक ठीक रखने में मदद कर सकता है। इसका एक छिड़काव त्वचा को तरोताजा करने और इसे बाहरी अशुद्धियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आप चाहें तो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विकल्प के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज मेकअप सेटिंग स्प्रे से जुड़े पांच बेहतरीन हैक्स के बारे में जानते हैं।

Contents
  • आइब्रो को सेट करने में कर सकता है मदद
  • बतौर प्राइमर करें इस्तेमाल
  • आईशैडो बेस के रूप में लगाएं
  • खुद का आईलाइनर बनाने के लिए करें इस्तेमाल
  • हाइलाइटर के तौर पर करें इस्तेमाल

आइब्रो को सेट करने में कर सकता है मदद

कई बार आइब्रो स्टाइल करने के बाद भी सही आकार में नहीं रहती हैं। ऐसे में आईब्रो पेंसिल से अपनी आइब्रो बनाने के बाद आइब्रो ब्रश पर थोड़ा मेकअप सेटिंग स्प्रे करके इसे अपनी आइब्रो पर धीरे से फेरें। यह आपकी आइब्रो को घना और प्राकृतिक रूप देगा और उन्हें लंबे समय तक सही आकार में रखने में मदद करेगा।

बतौर प्राइमर करें इस्तेमाल

अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन को लगाने के बाद अपने मेकअप बेस के लिए प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आपका प्राइमर खत्म हो गया है तो फ्लॉलेस बेस बनाने के लिए अपने मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसके लिए चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाएं। इसके बाद कंसीलर और फाउंडेशन से इसे पूरा करें।

आईशैडो बेस के रूप में लगाएं

कुछ आईशैडो शेड आंखों पर सही ढंग से लगते नहीं है, लेकिन आप चाहें तो मेकअप सेटिंग स्प्रे से इस काम को भी आसान बना सकते हैं। इसके लिए अपनी आंखों पर सेटिंग स्प्रे का छिड़काव करें और इसे किसी मेकअप ब्रश या स्पंज से सेट करें। इसके बाद एक न्यूड आईशैडो को अपनी आंखों पर लगाएं, फिर इसके ऊपर अपना पसंदीदा आईशैडो शेड लगाएं।

खुद का आईलाइनर बनाने के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप अपने क्लासिक ब्लैक आईलाइनर से ऊब चुके हैं तो विभिन्न रंग के आईलाइनर बनाकर उनका इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने जेल आईलाइनर ब्रश पर थोड़ा मेकअप सेटिंग स्प्रे छिड़कें और इसे अपने पसंदीदा आईशैडो शेड पर फेरें। जब आईशैडो शेड ब्रश से चिपक जाए तो इसे आईलिड पर आईलाइनर की तरह लगाएं। इस तरीके से आप खुद के लिए विभिन्न आईलाइनर बना सकते हैं।

हाइलाइटर के तौर पर करें इस्तेमाल

हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करने और उसकी कुछ खामियों को छिपाने में मदद करता है। अगर आपके पास हाइलाइटर नहीं है तो आप मेकअप सेटिंग स्प्रे से भी अपने चेहरे को हाइलाइट कर सकते हैं। इसके लिए एक फैन ब्रश पर थोड़ा सेटिंग स्प्रे छिड़ककर इस पर थोड़ा कंसीलर लगाएं, फिर इसे अपने गालों पर लगाएं।

विश्व जल दिवसः वेदांता एल्युमीनियम ने वित्त वर्ष 2025 में 16 अरब लीटर पानी रिसाइकल किया
कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर
महुआ फूल संग्रहण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई है संग्रहण अवधि…
ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार: आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए की नशीली टेबलेट जब्त…
shreekanchanpath 295 # 07 Aug 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में निसंतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर कल
Next Article Economic Crisis: मझधार में फंसा पाकिस्तान, इसकी शर्त मानी तो लगेगा चुनावी झटका, और न मानी तो……जाने क्या है पूरा मामला Economic Crisis: मझधार में फंसा पाकिस्तान, इसकी शर्त मानी तो लगेगा चुनावी झटका, और न मानी तो……जाने क्या है पूरा मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?