ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार

By @dmin
Published: November 30, 2021
Share
ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार
ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत भी इस वायरस के नए स्वरूप को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। भारत में भले ही अबतक एक भी ओमिक्रॉन के मामले नहीं मिले हैं, बावजूद इसके मोदी सरकार इससे बचने के उपायों को लेकर कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत के बीच केंद्र सरकार राज्यों के साथ एक अहम बैठक कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के के साथ ओमिक्रॉन को लेकर बैठक कर रहे हैं। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई इस मीटिंग में तमाम राज्यों के अधिकारी मौजूद हैं।

यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने के बाद अफ्रीकी देशों पर कई देश यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि भारत में अब तक इस वेरिएंट का एक भी मामला नहीं मिला है। आज की बैठक से एक दिन पहले यानी सोमवार को केंद्र ने कहा था कि वर्तमान में देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक भी मामले का पता नहीं चला है। हालांकि, महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो समूहों की जांच चल रही है।

सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से कोरोना के नए वेरिएंट से सतर्क रहने का आग्रह किया था और इस बात पर जोर दिया था कि केंद्र की प्राथमिकता लोगों का बेहतर स्वास्थ्य है। बता दें कि बीते सप्ताह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता चला था, इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने इसे चिंताजनक वायरस करार दिया था। इसके बाद से ही दुनिया भर के देश एक बार फिर इसके प्रकोप को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

जल जीवन मिशन के तहत जल परीक्षण व जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित
प्रेशर आईईडी ब्लास्ट: CAF के प्लाटून कंमाडर शहीद, सड़क निर्माण कार्य की कर रहे थे सुरक्षा
दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, आपत्तिजनक सामग्री परोसने वाले TikTok ऐप पर फिर लगाया प्रतिबंध
भिलाई में डिजिटल अरेस्ट का मामला, 54 लाख की ठगी के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहम नियुक्ति: एडमिरल हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद अहम नियुक्ति: एडमिरल हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Next Article सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम घर में 4 शव मिलने से हड़कंप, मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?