ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन: ऐक्शन में केंद्र, पीएम मोदी कल करेंगे बड़ी बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन: ऐक्शन में केंद्र, पीएम मोदी कल करेंगे बड़ी बैठक

By @dmin
Published: December 22, 2021
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से प्रसार के बीच केंद्र सरकार ऐक्शन मोड में आ गई है। एक तरफ जहां मंगलवार को केंद्र की तरफ से सभी राज्यों को कोरोना संबंधी सख्तियां बढ़ाने को कहा गया है तो वहीं, अब गुरुवार को खुद पीएम मोदी एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा करेंगे। बता दें कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के कुल 213 मामले हो गए हैं।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में हैं। वहीं, महाराष्ट्र अब दूसरे नंबर पर है। पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना से कुल 318 लोगों की जान गई है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के 57 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 54 है।

दूसरी तरफ देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच टीकाकरण की धीमी रफ्तार और बूस्टर डोज को लेकर विपक्ष की तरफ से सरकार की घेराबंदी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि हमारी अधिकांश आबादी का अभी भी टीकाकरण नहीं हुआ है। भारत सरकार बूस्टर शॉट्स कब शुरू करेगी? बता दें कि केंद्र सरकार ने कहा था कि वह इस साल के अंत तक व्यस्क आबादी का टीकाकरण पूरा कर लेगी।

राज्यों को चिट्ठी के जरिए दी थी चेतावनी
इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन मामलों को देखते हुए राज्यों को चेतावनी जारी की थी। केंद्र ने बताया कि ओमिक्रॉन स्वरूप डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है। ऐसे में इसे फैलने से रोकने के लिए राज्य वॉर रूम केंद्रों को सक्रिय करें। साथ ही जिला एवं स्थानीय स्तर पर सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।

नाइट कफ्र्यू और निगरानी बढ़ाने पर जोर
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने परीक्षण और निगरानी बढ़ाने के अलावा रात में कफ्र्यू लगाने, बड़ी सभाओं का सख्त नियमन, शादियों और अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में लोगों की संख्या कम करने जैसे रणनीतिक निर्णय को लागू करने की सलाह दी। पत्र में उन उपायों पर प्रकाश डाला गया है, जिन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के शुरुआती संकेतों के साथ-साथ चिंता बढ़ाने वाले स्वरूप ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए उठाए जाने की आवश्यकता है।

पुलवामा में IED हमले में CRPF का एक जवान घायल, चार दिन में दूसरी बार आतंकी हमला
Big game of forgery : गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च कर किया कॉल, ठगों ने कर दिया खेल, रायपुर के चार लोगों से 19 लाख की ठगी
मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
पुरानी पेंशन योजना बहाली का मिलेगा लाभ, भूपेश बघेल का यह बजट प्रदेश को नई दिशा में ले जाएगा- तुलसी साहू
Bhilai Breaking : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भिडंत में दो की मौत और 13 घायल, मड़ई मेला जा रहे थे स्कॉर्पियों सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री
Next Article कर चोरी का मामला! प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश कर चोरी का मामला! प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?