ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके

By Om Prakash Verma
Published: March 11, 2023
Share
ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके
ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके
SHARE

नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन, विदेशी यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप व इंटर्नशिप के भरपूर अवसर, 50 से अधिक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज में सीधे प्रवेश का मौका
इंदौर। हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे ज्यादातर भारतीयों की इच्छा विदेशों में जाकर पढऩे की होती है। शायद यही कारण है कि 2022 में विदेश जाकर पढऩे वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 13 लाख हो गई थी। वहीं भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 6 सालों में 30 लाख से अधिक भारतीय विदेश पढऩे गए हैं। यह दर्शाता है कि किस प्रकार भारतीयों में परदेश जाकर पढऩे का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा हैं। हालांकि इन आंकड़ों से परे न जाने ऐसे कितने ही छात्र हैं, जो काबिलियत, हुनर व योग्यता होने के बावजूद, विदेशी विश्वविद्यालयों में पढऩे की इच्छा, मन में ही मार लेते हैं। इसकी कुछ प्रमुख वजहों में जानकारी का आभाव व आर्थिक कमजोरी को सबसे अधिक चिन्हित किया जाता है। ऐसे छात्रों के सपने में कोई बाधा न आए, और वह उपयुक्त जानकारी व सहयोग के साथ आगे बढ़ सकें, इसे ध्यान में रखते हुए स्टडी मेट्रो प्लेटफार्म जल्द ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 का आयोजन करने जा रहा है। विदेश में पढऩे की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम कर रहे स्टडी मेट्रो प्लेटफार्म के इस इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर में, दुनियाभर की 50 से अधिक टॉप यूनिवर्सिटीज हिस्सा लेंगी। बिजऩेस, साइंस, इंजीनियरिंग या किसी अन्य क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह मेगा इवेंट, 19 मार्च 2023, रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक, मैरियट होटल, विजय नगर इंदौर में आयोजित किया जाएगा। जहां छात्रों के लिए विदेश में अध्ययन करने के बारे में जानने और सीखने का एक बेहतरीन अवसर तो होगा ही, साथ ही कुछ यूनिवर्सिटीज योग्य छात्रों को सीधा प्रवेश भी देंगी। इसके अतिरिक्त छात्रों को सीधे विश्वविद्यालयों में आवेदन करने का मौका देने के साथ-साथ विदेशों में इंटर्नशिप के अवसर तलाशने का अवसर भी मिलेगा।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए, स्टडी मेट्रो के एमडी अभिषेक बजाज ने कहा कि, यह एजुकेशनल फेयर ऐसे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जो विदेश में पढऩे का सपना और काबिलियत तो रखते हैं, लेकिन जानकारी के आभाव और कई बार आर्थिक कारणों से पिछड़ जाते हैं। इस मेगा इवेंट के जरिये छात्र अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बातचीत कर सकते हैं और उनकी प्रोफाइल व करियर से जुड़ी आकांक्षाओं पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा वह विदेशी विश्वविद्यालयों में फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप, क्रेडिट ट्रांसफर और स्टूडेंट/फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम तथा विदेश में पढऩे वाले छात्रों के लिए ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के अवसरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्टडी मेट्रो अपने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 के माध्यम से छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में आगे बढऩे में मदद कर रहा है। यहां तक कि विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए मुफ्त वीज़ा परामर्श भी लिया जा सकता है, जिससे छात्रों को अक्सर जटिल वीज़ा प्रक्रिया को नेविगेट करने में मदद मिल सके। यह फेयर परीक्षा की तैयारी के बारे में सलाह और जानकारी भी प्रदान करेगा, जिससे छात्रों को विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवश्यक परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल सके।

गौरतलब है कि स्टडी मेट्रो प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालयों और छात्रों को सशक्त बनाने का काम कर रहा है। यह विदेश में अध्ययन करने के लिए छात्रों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशंस की तरह है जिसके साथ 12,000+ विश्वविद्यालयों और 5 हजार से अधिक विदेशी कार्यक्रमों में सीधे आवेदन का अवसर मिलता है।

Gustakhi Maaf: एक बार फिर बाजारवाद के खिलाफ खड़ा हुआ धर्म
कोंडागांव मर्डर का खुलासा : एक थप्पड का बदला लेने कुल्हाड़ी से काट दिया सिर
न्यूज पोर्टलों को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन, केंद्र सरकार ला रही यह विधेयक, खत्म होगा 155 साल पुराना कानून
वेटिंग से छुटकारा दिलाने व आपातकालीन व्यवस्था के तहत आज से चलेंगी 40 क्लोन ट्रेन: जाने किस रूट पर होगा संचालन
छत्तीसगढ़ में सेना भर्ती रैली : रायगढ़ में 4 से 12 दिसम्बर  तक होगी, रैली में शामिल होंगे 8556 युवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मनोनीत अध्यक्ष अजय श्रीमाल ने की कार्यकारिणी की घोषणा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मनोनीत अध्यक्ष अजय श्रीमाल ने की कार्यकारिणी की घोषणा
Next Article CG Toursim: पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ CG Tourism: पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?