ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार

By @dmin
Published: January 14, 2022
Share
ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार
ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बच्चों में ऑनलाइन खेलों की बढ़ती लत और आत्मघाती कदम उठाने की बढ़ती घटनाओं पर संज्ञान लिया है। मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश सरकार मोबाइल फोन पर खेल संबंधी ऐप पर लगाम लगाने के लिए एक अधिनियम लाएगी। भोपाल में 11 वर्षीय लड़के द्वारा ऑनलाइन खेल फ्री फायर खेलते हुए कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का जिक्र करते हुए गुरुवार को मिश्रा ने यह बात कही।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा, ‘फ्री फायर खेल जो दुखद घटना का कारण बना, वह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हम मध्य प्रदेश में ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने के लिए एक कानून लेकर आ रहे हैं। इसके लिए मसौदा लगभग तैयार है। हम जल्द ही इसे मूर्त रूप देंगे। पुलिस के अनुसार, भोपाल के शंकराचार्य नगर में अपने घर की छत पर एक कमरे में चचेरे भाई के साथ फ्री फायर खेलते हुए बुधवार दोपहर को एक बच्चे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बच्चे का चचेरा भाई कमरे से बाहर निकला तो बच्चे ने कथित तौर पर कमरे में पंचिंग बैग को लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी से खुद को फांसी लगा ली। लड़के के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

ऑनलाइन खेलों का आदी था बच्चा
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि लड़के की मौत दम घुटने से हुई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़के ने इतना बड़ा कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह ऑनलाइन गेम में भी शामिल था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित जायसवाल ने कहा कि लड़का ‘हाइपर एक्टिव था और ऑनलाइन खेलों का आदी था। बच्चे ने गेमिंग एप्लिकेशन के भुगतान के लिए कुछ दिन पहले घर से पैसे भी चुराए थे और इस पर उसके माता-पिता ने उसे डांटा भी था। जायसवाल ने कहा , ‘बच्चे के इस आत्मघाती कदम उठाने के कारण की जांच की जा रही है।

राजधानी में लॉकडाउन: घर से निकलने पर पाबंदी, जरूरी सेवाओं पर रहेगी छूट
सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
फ्री फायर गेम खेलने के दौरान हुआ मोबाइल ब्लास्ट, नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ी फिल्म ससुराल जल्द ही दिखाई देगी फ्लेक्सिगो एप पर…
भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से एसएसबी के तीन जवानों की मौत, आठ घायल दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से एसएसबी के तीन जवानों की मौत, आठ घायल
Next Article आंदोलन का 12वीं दिन: सरकार से बातचीत विफल होने के बाद नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी आंदोलन का 12वीं दिन: सरकार से बातचीत विफल होने के बाद नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?