ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एस आर हॉस्पिटल की टीम ने एक वर्ष के बच्चे की कटी जीभ का किया सफलता पूर्वक इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एस आर हॉस्पिटल की टीम ने एक वर्ष के बच्चे की कटी जीभ का किया सफलता पूर्वक इलाज

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
SHARE

भिलाई। खमतराई खैरागढ़ निवासी बृजलाल वर्मा के 1 साल का पुत्र मिथिलेश वर्मा रात को 1:30 बजे सोई हुई अवस्था में बिस्तर से जमीन पर गिर गया। बच्चा बिस्तर से गिरा तब माता-पिता सो रहे थे। जब बच्चा तेजी से रोने लगा आवाज सुनकर माता-पिता जाग गए देखा तो बच्चे का मुंह खून से लथपथ हो गया था। आनन फानन मे बच्चे को लेकर खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल गए।

खैरागढ़ सरकारी अस्पताल के डॉक्टरो ने जाँच में पाया कि बच्चे की जीभ का आगे का हिस्सा कटकर लटक गया था। जीभ से लगातार रक्त स्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया।

गंभीर रुप से घायल बच्चे को लेकर माता पिता राजनादगांव पहुंचे। कई हॉस्पिटल ईलाज के लिए गए किंतु प्लास्टिक सर्जन एवं एक्सपर्ट एनेस्थेटीसट नही होने के कारण बच्चे को ईलाज के लिए दुर्ग रेफर कर दिए। बच्चे को लेकर माता पिता दुर्ग जिले के कई अस्पताल गए किन्तु निराशा हाथ लगी।

अंत मे एस.आर.हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली धमधा रोड दुर्ग पहुंचे। अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ विश्वामित्र दयाल ने तत्काल बच्चे का परीक्षण किया और पाया कि बच्चे की जीभ का अगला हिस्सा कटकर लटक लटक गया है जहाँ से लगातार खून बह रहा था। तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजनों की सहमती के बाद तत्काल मांड्युलर आपरेशन थियेटर में बच्चे को लेकर एनेस्थेटिस्ट डॉ पवन देशमुख के सहयोग से चंद मिनटों में ऑपरेशन प्रारंभ कर रक्त स्राव को रोका गया एवं जीभ के कटे हिस्से को सफलता पूर्वक जोड़ दिया गया।

डॉ दयाल ने बताया कि तत्काल ऑपरेशन नहीं किया जाता तो अत्यधिक रक्त स्राव होने से बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। कटी जीभ काला पडऩे से जीभ छोटा हो जाता जिससे बच्चे को स्थायी विकृति हो सकती थी।

डॉ पवन देशमुख एनेस्थेटीटस ने जानकारी दी की एक वर्ष के बच्चे को बेहोश करना चुनौती पूर्ण कार्य था। ऑपरेशन जटिल था क्योंकि जहां जीभ का आपरेशन कर जोड़ा जाना था वहां से निरंतर रक्त स्राव हो रहा था। किंतु अस्पताल के डॉक्टरों एवं ऑपरेशन थियेटर की अनुभवी टीम ने अत्यंत सूझ-बुझ से जटील ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर बच्चे की जान बचाई।

बच्चे के पिता बृजलाल वर्मा ने बताया कि हम कई हॉस्पिटल बच्चे के ईलाज के लिए भटके किंतु रात के समय डॉ उपलब्ध नहीं थे, किन्तु एस.आर. हॉस्पिटल ही एक मात्र ऐसा अस्पताल जहां तत्काल प्लास्टिक सर्जन और बेहोशी के डॉ उपलब्ध थे।
परिजनों ने एस.आर. हॉस्पिटल का धन्यवाद करते हुए कहाँ कि एस.आर. हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं नर्सों की टीम ने मेरे बच्चे को नया जीवन दिया है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एस.पी. केसरवानी ने जानकारी दी कि हमारे यहां अस्पताल में 24&7 घंटे डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध है।

बच्चे के उपचार मे डॉ अश्वनी शुक्ला, डाँ हिमांशु चन्द्राकर, डॉ वेंकट शर्मा, डाँ पावस शर्मा, डाँ नीलम चन्द्राकर ,डॉ संदीप ओझा, डॉ रजत डहरिया, हरि साहू, सीमा बरहरे, किशोर, प्रतिमा केरकट्टा ,मनोहर डोंगरे, व अन्य स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान की। अस्पताल के चेयरमैन संजय तिवारी ने बच्चे का सफल ऑपरेशन किए जाने पर अस्पताल की टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

ममता बैनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक ही उद्योग चलता है और वो है ‘ माफिया उद्योग ‘
इस पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- अगर ये लोग मारते तो बुरा लगता
राजनांदगांव जिले को मिली 105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप को मिली नई उड़ान: टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड का सफल आयोजन, युवाओं को मिला वैश्विक मंच
भारतीय कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को लगा पहला टीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्माणधीन आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त, अफसरों को दिए बचें हुए कार्यो को पूरा करने के निर्देश
Next Article महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन स्ट्रक्टर को ढहाया, समान जब्त कर थमाया नोटिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?