ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हथौड़ी से वार कर लूटने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने खुद बताई लूट की वजह…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हथौड़ी से वार कर लूटने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने खुद बताई लूट की वजह…

By @dmin
Published: August 27, 2022
Share
SHARE

रायपुर। पिछले दिनों राजधानी के गंज थाना इलाके में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में संचालक के सिर पर हथौड़ी से वार कर लूट की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घटना की वजह भी बताई। पुलिस के लिए यह मामला पेचिदा था लेकिन जल्द ही इसमें कामयाबी मिल गई। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के करीब 38 हजार रुपए बरामद किए। इस मामले में शनिवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने खुलासा किया।

बता दें 23 अगस्त की शाम को फाफाडीह चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में एक युवक फोटो कापी कराने घुसा। फोटो कापी कराने के बाद उससे अपने बैग से एक हथौड़ा निकाला और संचालक के सिर पर वार कर कैश काउंटर से रुपए लूट कर भाग गया। इस घटना का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया जिसमें युवक घटना को अंजाम देता  दिख रहा है।

इस मामले में पुलिस ने घायल एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भाई की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद आसपास के कई सीसी टीवी फुटेज खंगाले और आसपास कई लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला बलौदा बाजार जिले के ग्राम बरड़ी निवासी अभिषेक यादव के रूप हुई। इसके बाद अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया।

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी अभिषेक यादव ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले वह रायपुर आया था। इस दौरान उसके पैसे खत्म हो गए थे। तब वह फफाडीह के इसी ग्राहक सेवा केन्द्र में गया। अपने परिचित से 3000 रुपए ट्रांसफर करवाए। रुपए ट्रांसफर होने के बाद जब उसने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से रुपए मांगे तो उसने कह दिया रुपए खातें में नहीं पहुंचे। जबकि युवक ने रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज भी दिखाया।

आरोपी ने बताया कि कई मिन्नतों के बाद भी संचालक ने रुपए नहीं दिए जबकि उसके खाते में रुपए पहुंच चुके थे। इसी बात से आरोपी नाराज था। 23 अगस्त को उसने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। एसपी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी दो बार उक्त ग्राहक सेवा केन्द्र में लूट की योजना बना चुका था लेकिन सफल नहीं हो पाया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 38,510 रुपए व घटना में प्रयुक्त हथौड़ी, ग्लब्स एवं बैग जब्त कर लिया गया है।

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की टांगी मारकर हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी
विधायक रिकेश ने की केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
CG Crime : एलोवेरा की खेती के नाम पर 8 करोड़ की ठगी, शातिर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, पांच साल से थी फरार
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा, जल्द हो सकती है यातायात उल्लंघन प्रीमियम की शुरुआत
तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पोरा तिहार के आयोजन में सीएम हॉउस पहुंचे विधायक, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को कांग्रेस सरकार दे रही नई पहचान:वोरा पोरा तिहार के आयोजन में सीएम हॉउस पहुंचे विधायक, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को कांग्रेस सरकार दे रही नई पहचान:वोरा
Next Article हड़ताल के पांच दिन: अधिकारी-कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भजन व देशभक्ति गीत के माध्यम से दिया संदेश हड़ताल के पांच दिन: अधिकारी-कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भजन व देशभक्ति गीत के माध्यम से दिया संदेश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?