ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2023
Share
एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई
एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई
SHARE

शासन से सम्मानित करने का आग्रह मुख्यमंत्री से करेंगी रत्नावली
मुंगेली। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने मुंगेली के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह की पहल और कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि मुंगेली जिले के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार जिला पुलिस ने पहली बार इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

सन 2023 के आगाज के साथ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल ने लापता लोगों की पतासाजी और उन्हें ढूंढ निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 10-12 दिनों में ही जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 112 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला है। इन गुमशुदा लोगों में बच्चे, बुजुर्ग, युवक-युवतियां, नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। इनमें से अनेक लोग तो साल, छह माह से लापता थे। इन सभी की गुमशुदगी की रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई थी। एसपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता लोगों को ढूंढने के लिए थानावार टीमों का गठन करने एवं गुम लोगों को जल्द ढूंढ लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने विशेष मुहिम चलाकर चंद दिनों में ही 112 लापता लोगों खोज निकाला।

मुंगेली थाना की टीम ने 24, लोरमी पुलिस ने 14, पथरिया पुलिस ने 20, लालपुर पुलिस ने 10, जरहा गांव पुलिस ने 12, फास्टरपुर पुलिस ने सात, खुडिय़ा चौकी पुलिस ने 4, साकेत चौकी पुलिस ने दो, चिल्फी चौकी पुलिस ने सात और सरगांव पुलिस ने 12 गुम व्यक्तियों को ढूंढ कर उनके परिजनों तक पहुंचाया है। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने इसे मुंगेली पुलिस और खासकर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह की बड़ी उपलब्धि बताया है। सुश्री कौशल ने कहा है कि श्री सिंह मुंगेली के ऐसे पहले पुलिस अधीक्षक हैं, जिन्होंने गुमशुदा लोगों के परिजनों के आंसू पोंछने की शानदार पहल की है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि मासूम बच्चों, नाबालिग लड़कियों, घर की महिलाओं, बड़े बुजुर्गों के अचानक लापता हो जाने से माता, पिता और अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी लापता रिश्तेदार का पता न चल पाने से परिजनों की उम्मीद टूट चली थी। सुश्री कौशल ने कहा है कि परिजनों की उम्मीदों को बिखरने से मुंगेली के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सिंह ने बचा लिया है। इन परिवारों की दुआएं एसपी सिंह के साथ हमेशा रहेंगी। अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा है कि अपराधों की रोकथाम के लिए भी एसपी चंद्रमोहन सिंह ने प्रभावी कदम उठाए,जिले में जुआ, सट्टा, शराब, गांजा के अवैध विक्रय तथा दूसरे अपराधों का ग्राफ काफी नीचे आ गया है।

उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय भी महिला विरोधी अपराधों तथा दीगर अपराधों पर नियंत्रण के लिए बेहतर काम कर रही हैं। रत्नावली ने उम्मीद जताई है कि एसपी श्री सिंह और एएसपी सुश्री पाण्डेय मुंगेली को आदर्श जिला और अपराधमुक्त बनाने में जल्द ही कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा है कि एसपी सिंह को शासन की ओर से सम्मानित करने का आग्रह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेंगी।

एसपी सिंह ने पोंछे परिजनों के आंसू
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि अपने प्रियजन के अचानक कहीं चले जाने से परिवार को किस त्रासदी के दौर से गुजरना पड़ता है, उसे वही लोग महसूस कर सकते हैं, जिनका कोई अपना लापता हो गया हो। लापता सदस्यों के इंतजार में पल पल तड़पते, रोते परिवारों को गुम सदस्यों के लौट आने से जो राहत मिली है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सुश्री कौशल ने कहा है कि एसपी सिंह ने इन परिवारों के आंसू पोंछने का काम किया है।

शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन… हो रहा शंकाओं का समाधान
छत्तीसगढ़ के उत्पादों का ’सी-मार्ट में होगा विक्रय…
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में मले 27 नए मरीज… 15 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
राजधानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज… जानिए क्या है मामला
CG big accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत और दो घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भूपेश ने आजमाया आयुर्वेद का फार्मूला
Next Article लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?