ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एलोपैथी विवाद : वीडियो शेयर कर बोले रामदेव – मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ खोलें मोर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एलोपैथी विवाद : वीडियो शेयर कर बोले रामदेव – मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ खोलें मोर्चा

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test
Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test
SHARE

हरिद्वार (एजेंसी)। एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव रोजाना कोई नया बयान दे रहे हैं। वहीं इस बार उन्होंने अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो साझा किया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि मेडिकल माफिया की हिम्मत है तो वह आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलकर दिखाएं। उन्होंने स्टार प्लस के आमिर खान के उस कार्यक्रम का वीडियो अपने फेसबुक पर साझा किया है। जिसमें राजस्थान में एक व्यक्ति ने मेडिकल स्टोर से 2151 रुपये की दवा ली थी, जेनरिक मेडिकल स्टोर से वही दवा 354 रुपये में मिली थी। कीमत के इस अंतर को लेकर बाबा ने सवाल उठाया है। वहीं योग गुरु स्वामी रामदेव ने दावा किया है कि हिंदुस्तान का हर दूसरा व्यक्ति कोरोना की चपेट में आकर निकल गया। अधिकतर लोगों को इसका पता भी नहीं चला। आधी आबादी की जान उनके योग और कोरोनिल ने बचाई है।

इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें-

वीडियो साभार-स्टार प्लस pic.twitter.com/ZpNT8CSohD

— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) May 29, 2021

वैश्विक महामारी दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी
नेचुरोपैथी में पहुंचे लोगों से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वैश्विक महामारी दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी है। जिसके सामने दुनिया के बड़े-बड़े देेश लाचार और धराशायी हो गए। इलाज में एंटीबायोटिक और स्टेरॉयड दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्याणा बनकर अस्पताल पहुंचे और मर गए। मेडिकल से जुड़े कई लोग भी मर गए, लेकिन पतंजलि का सेंटर चलाने वाला कोई भी नहीं मरा। बाबा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में शोध होगा, आखिर अस्पताल जाने वाले कोरोना से क्यों मरे। जिन लोगों ने घरों में योग किया और कोरोनिल ली, वो कैसे बच गए। उन्होंने कहा कि हर बीमारी का योग और नेचुरोपैथी में इलाज है। इसका वह प्रमाण देने को भी तैयार हैं, लेकिन फिर भी चारों तरफ षड्यंत्र है। चारों तरफ अंधविश्वास है। 

बीमारी 2019 में आई, किट 2017 में कैसे खरीद ली
स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक पर एमबीबीस एमडी डॉ. तरुण कोठारी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डॉ. कोठारी ने रामदेव के विचारों को सही ठहराते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. जयालाल से दस सवाल पूछे हैं। जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि कोविड 2019 में आई। दावा किया कि कोविड की डायग्नोस्टिक किट भारत समेत दुनिया के कई देशों ने 2017-18 में कैसे खरीद ली। बीमारी बाद में आई और पहले ही किट खरीद ली गई। ऐसे ही कई सवाल पूछे हैं।

लोकांगन में 5100 कन्याओं का पूजन, विधायक रिकेश ने अष्ठमी पर कराया कन्या भोज और लिया आशीर्वाद
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक: राहुल गांधी बोले-सारी समस्याओं की जड़ एक ही है मोदी सरकार का अहंकार
अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने के आसान घरेलु उपाय
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट
पेशाब के लिए इतना लगाया जोर कि थैली से बाहर निकल आई आंत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 2 हजार 437 नए मामले…. 6 हजार के करीब हुए स्वस्थ्य
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात: देश को गर्व है हमारे जवानों पर… कोरोना की लड़ाई में जुटे जल-थल-नभ के सभी जवान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?