ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एलोपैथी पर फिर बरसे रामदेव, अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले- आयुर्वेद की ताकत, अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एलोपैथी पर फिर बरसे रामदेव, अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले- आयुर्वेद की ताकत, अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
एलोपैथी पर फिर बरसे रामदेव, अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले- आयुर्वेद की ताकत, अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं
एलोपैथी पर फिर बरसे रामदेव, अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले- आयुर्वेद की ताकत, अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एलोपैथी बनाम आयुर्वेद पर गहराए विवाद से योग गुरु बाबा रामदेव पीछे हटने के मूड में कतई नहीं दिख रहे। अब उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडिये शेयर कर एलोपैथी पर तंज कसा है। बाबा रामदेव ने अक्षय कुमार के दो वीडियो शेयर करते हुए उनकी ही बात को कैप्शन में लिखा है। बाबा रामदेव ने लिखा, आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड अंबेसडर बनें। सिंपल और हेल्दी लाइफ जिएं। आओ दुनिया को दिखा देते हैं कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है, वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है। इससे पहले आमिर खान के शो सत्यमेव जयते की भी एक क्लिप शेयर कर बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर निशाना साधा था।

बाबा रामदेव की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, मेरे बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि बीते 25 सालों से मैं आयुर्वेद को फॉलो करते आया हूं। जैसे आप अपनी गाड़ी की सर्विसिंग कराते हैं, वैसे ही मैंने 14 दिनों तक अपनी बॉडी की सर्विसिंग कराई है। कुदरत ने हमारे लिए बहुत बड़ा खजाना आयुर्वेद का दिया है, लेकिन हम उसकी कदर ही नहीं कर रहे हैं। हम अंग्रेजी दवाएं खा रहे हैं और स्टेरॉयड के इंजेक्शन ले रहे हैं। स्पा में जाकर मसाज कराके अच्छी सेहत ढूंढ रहे हैं। मजे की बात यह है कि हम जिन विदेशियों के तरीके अपना रहे हैं, लेकिन वे लोग यहां आयुर्वेद में इलाज खोज रहे हैं।

आयुर्वेद की उपेक्षा पर बोले अक्षय, दीये तले अंधेरा जैसी बात है
एक्टर ने कहा, ‘मैं एलोपैथ के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन हम आयुर्वेद, नेचुरोपैथी जैसी चीजों को क्यों भी भूल रहे हैं। इससे आगे अक्षय कुमार कहते हैं कि ऐसी कोई बीमारी नहीं है, जिसका इलाज आयुर्वेद में न हो। मैं इसके लिए शर्त लगाने के लिए तैयार हूं। आपको पता है कि हमारी सरकार में आयुष के नाम से मंत्रालय है, जो इलाज की वैकल्पिक पद्धति को प्रोत्साहित करती है। अक्षय कुमार कहते हैं कि हमारा हाल दीये तले अंधेरा जैसा है। वह कहते हैं कि मैं जिस आश्रम में कुछ दिन बिताकर आया हूं, उसमें मैं अकेला हिंदुस्तानी था। मैं यह बात किसी आयुर्वेद कंपनी के ब्रैंड अंबैसडर के तौर पर नहीं बल्कि अपने शरीर के ब्रांड एंबैसडर के तौर पर बोल रहा हूं। आप इसे अपनाकर देखिए, मेरी गारंटी है कि आप हर सुबह मुस्कान के साथ उठेंगे।

आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड अम्बेसडर बने,
सिंपल और हेल्दी लाइफ जीयें, और दुनिया को दिखा देते हैं, कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है,
वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है- अक्षय कुमार।
साभार-अक्षय कुमार pic.twitter.com/hB7sNLmQJp

— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) May 31, 2021

रामदेव की इस टिप्पणी से शुरू हुआ था टकराव, बयान वापसी के बाद फिर उठाए थे सवाल
बता दें कि पिछले दिनों बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एलोपैथी पर तंज कसते हुए दिख रहे थे कि टीके लगवाने के बाद भी कई डॉक्टरों की मौत हो गई। उनके इस बयान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा ऐतराज जताते हुए माफी की मांग की थी। बाबा रामदेव ने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन के दखल पर अपनी बात वापस लेने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने एलोपैथी से 25 सवाल पूछ लिए थे। इसके बाद विवाद फिर गहरा गया था। तब से ही दोनों पक्षों की ओर से लगातार बयान जारी किए जा रहे हैं।

CG Big News : कोरबा में फूल तोड़ने गए बाइक सवार पर गिरी 11 केवी लाइन, मौके पर मौत
Gustakhi Maaf: बढ़ती मानव तस्करी और गैरजिम्मेदार समाज
पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार को घेरा… ट्विट कर कही यह बात
नए साल के जश्न पर रहेगा पुलिस का पहरा, होटल संचालकों की बैठक लेकर दी गई नसीहत
जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती रैली का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा…. कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation वरिष्ठ विधायक वोरा ने एनडीए के 7 साल पूरे होने पर उठाए सवाल, कहा- जनता से किए वादों में खरी नहीं उतरी केंद्र सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?