ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी
एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी
SHARE

पटना (एजेंसी)। लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस के आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया। उनकी जगह सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को यह निर्देश दिया गया कि वह 5 दिन के अंदर राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाएं। पार्टी पर अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिशों के तहत चिराग पासवान सोमवार को जब दिल्ली में अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के घर पहुंचे थे तब मीडिया रिपोट्र्स में बताया गया कि वह एक प्रस्ताव लेकर गए थे जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से उनके इस्तीफे की पेशकश के साथ ही उनकी मां रीना पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग शामिल थी।

लेकिन अपने चाचा के घर के बंद गेट पर न सिर्फ उन्हें 20 मिनट तक इंतजार कराया गया बल्कि डेढ़ घंटा इंतजार के बाद भी चाचा से मुलाकात नहीं हो सकी। जाहिर है पशुपति कुमार पारस को चिराग को छोड़कर पार्टी के सभी पांच सांसदों का समर्थन होने के चलते इस वक्त अपना पड़ला भारी लग रहा है। वह किसी किस्म की सुलह-सफाई के पक्ष में नहीं हैं बल्कि पूरी तरह पार्टी पर काबिज होना चाहते हैं। चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज भी फिलहाल चाचा पारस के साथ हैं। ऐसे में चिराग पार्टी में बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं।

इसके पहले रविवार की देर शाम पार्टी के पांच सांसदों ने पशुपति कुमार पारस को अपना नेता चुन लिया था। पारस खुद हाजीपुर के सांसद हैं। इसके अलावा उनके साथ चिराग को छोड़ चौधरी महबूब अली कैशर, वीणा सिंह, सूरजभान के भाई सांसद चंदन सिंह और रामचन्द्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज हैं। पारस के भतीजे प्रिंस बिहार लोजपा के अध्यक्ष भी हैं। सभी सांसदों ने पारस को नेता चुनने के बाद रविवार की रात में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को इसका पत्र सौंप दिया था। उसके बाद सोमवार को अध्यक्ष ने उन्हें मान्यता दे दी। इसकी जानकारी अध्यक्ष ने पारस के साथ सांसदों को बुलाकर दे दी। इससे पहले सोमवार को भी सभी पांच सांसद वीणा देवी के दिल्ली आवास पर बैठक करते रहे। आगे की रणनीति और राजनीतिक गठबंधन को लेकर चर्चा होती रही। दिन में पारस ने मीडिया को पूरी घटना की जानकारी दी। पहले के प्लान के अनुसार सभी पांच सांसदों को शाम तीन बजे प्रेस वार्ता करनी थी, लेकिन चुनाव आयोग से फैसला होने तक इसे टाल दिया गया।

बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 बरातियों की मौत
योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने ली शपथ, सीएम साय हुए शामिल, कहा- योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल
अब चीन से होगा बर्ड फ्लू का विस्फोट? पहली बार इंसान में मिला वायरस का H10N3 स्ट्रेन
जनता का काम समय से नहीं हुआ तो अधिकारियों पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना, डीएम ने दिए आदेश
Gustakhi Maaf: धर्मांतरण रोकना भी असंवैधानिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा: पावर हाउस में फ्लाईओवर के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत… दोपहर को निकला था दोस्तों के साथ घूमने, देर रात बरामद हुआ शव
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?