ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एयर इंडिया के विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान अचानक बंद हुआ इंजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एयर इंडिया के विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान अचानक बंद हुआ इंजन

By @dmin
Published: May 20, 2022
Share
International air service will continue till 15 July
International air service will continue till 15 July
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एयर इंडिया के A320neo विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, टाटा समूह द्वारा संचालित एयरलाइन का यह विमान उड़ान भरने के बाद मुंबई हवाईअड्डे पर वापस लौट आया, क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण इसका एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था।

27 मिनट बाद हवाईअड्डे पर वापस
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि गुरुवार को विमान उड़ान भरने के ठीक 27 मिनट बाद ही हवाईअड्डे पर वापस लौट आया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान बदलने के बाद यात्रियों को बेंगलुरू के गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूत्रों ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है। बता दें कि एयर इंडिया के A320neo विमानों में सीएफएम के लीप इंजन लगे होते हैं।

उड़ान के दौरान आई इंजन में खराबी
रिपोर्ट के अनुसार, A320neo विमान के पायलटों को सुबह 9.43 बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के प्रस्थान के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में खराबी की जानकारी मिली। सूत्रों ने बताया कि इंजन के अचानक हवा में ही बंद होने के बाद आनन-फानन में विमान के पायलट ने सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे पर विमान को लैंड कराया।

एयर इंडिया की ओर से सफाई
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में सफाई देते हुए कहा कि एयर इंडिया सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और हमारे चालक दल इन स्थितियों से निपटने में अच्छी तरह से माहिर हैं। हमारी इंजीनियरिंग और रखरखाव टीमों ने तुरंत इस मुद्दे को देखना शुरू कर दिया था, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रवक्ता ने कहा कि विमान बदलने के बाद यात्रियों को बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया था।

बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश होकर कहा- “छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है”
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्राकर ने मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अटल जयंती पर सूर्या टीआई मॉल में बांटे गए 10 हजार तुलसी के पौधे, विधायक रिकेश ने मॉल प्रबंधन के प्रयास को सराहा
भारतीय नौसेना ने रचा कीर्तिमान, आईएनएस विक्रांत पर रात में कराई मिग-29के की सफल लैंडिंग
मुख्यमंत्री ने कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल के इको-एथनिक रिसॉर्ट का किया ई-लोकार्पण: कहा….. रिसार्ट में दिखेगी जनजातीय संस्कृति, कला और ग्रामीण परिवेश की झलक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल बड़ा हादसा: ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुसूचित जातियों और जनजातियों के हित में एक और बड़ी पहल…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?