ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एबीवीपी भिलाई नगर की कार्यकारिणी की घोषणा, ज्योति शर्मा अध्यक्ष व अंकित यादव मंत्री बने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एबीवीपी भिलाई नगर की कार्यकारिणी की घोषणा, ज्योति शर्मा अध्यक्ष व अंकित यादव मंत्री बने

By Om Prakash Verma
Published: September 25, 2023
Share
एबीवीपी भिलाई नगर की कार्यकारिणी की घोषणा, ज्योति शर्मा अध्यक्ष व अंकित यादव मंत्री बने
एबीवीपी भिलाई नगर की कार्यकारिणी की घोषणा, ज्योति शर्मा अध्यक्ष व अंकित यादव मंत्री बने
SHARE

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले दुर्ग के भिलाई नगर इकाई की कार्यकारिणी घोषणा हुई, कार्यक्रम की शुरुआत विद्यादायिनी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई,

मुख्य अतिथि रोशन कुमार ने अपने उद्बोधन में बताया की किस प्रकार विद्यार्थी परिषद अपने विविध प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के विकास के लिए कार्यरत है एवं कैसे हमे यानी विद्यार्थी को अपने गुणों में सुधार करना चाहिए, जैसे हमारी संस्कृति को अपना कर, हमारे भारत वर्ष में जो मातृ श्रृंखला रही उनके बारे में जानकर, हमारे पूर्वजों की ख्याति उनके अनुकरणीय कार्य को जानकर जब हम भारतीयता की पढ़ाई करेंगे तो हमारे गुणों में अवश्य सुधार होगा।

परिषद वक्ता विभाग संयोजक पलाश घोष ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन 1949 में हुआ था जिसे आज 75 वर्ष होने जा रहा है , विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के विकास के लिए उन को आगे बढ़ाने के लिए उनके हक के लिए व साथ-साथ समाज हित, देश हित के लिए भी निरंतर कार्य करता आ रहा है, संगठन में ही शक्ति होती है और आप युवा शक्ति ही देश की रीड की हड्डी हैं देश की बड़ी ताकत है देश का स्वाभिमान है आप लोग अपनी शक्ति का सदुपयोग करते रहें देश हित के लिए युवाओं के हित के लिए वह छात्र छात्राओं के हित के लिए पूरे देश भर में हमारा संगठन निरंतर कार्य कर रहा है हजारों की संख्या में इकाई हैं लाखों की संख्या में कार्यकर्ता हैं इतना विशाल संगठन और विश्व में शायद ही कोई और दूसरा होगा।

जिला संयोजक प्रवीण यादव ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा हमको अपने शरीर से मन से बुद्धि से आत्मा से अपने विचारों से सशक्त बनना है मजबूत बनना है स्वामी विवेकानंद कहते हैं युवाओ में आत्मविश्वास होना चाहिए विवेक होना चाहिये, संयम होना चाहिए, विनम्र होना चाहिए किंतु युवाओं को तीन चीजों से बचना चाहिए नशा, नकारात्मकता तीसरा निष्क्रियता इन तीन चीजों से बचेंगे तभी आप मजबूत बनेंगे आगे बढ़ सकते हैं स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत है अगर आप लोग किताब पढ़ेंगे उनके विचारों को अपनाएंगे तो जीवन में कभी भी आप लोग हारेंगे नहीं बल्कि जीतेंगे, आगे बढ़ेंगे और मजबूत बनेंगे।

नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सुश्री ज्योति शर्मा के द्वारा वर्ष 2022- 23 की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित नगर मंत्री अंकित यादव ने समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आज से हम सभी दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करेंगे एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण हेतु कार्यरत हमारे संगठन का कार्य भिलाई नगर के एक एक विद्यार्थी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अंतिम में आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया, मंच संचालन दिव्या वर्मा ने किया एवं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मानव, आकाश साहू ,ऋतिक, कुणाल, हर्ष लोधी, भावना, हंसा लखवीर सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्य में अब तक 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 77 हजार 162 किसानों ने बेचा धान
कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.28 लाख मीटरिक टन धान का उठाव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता… 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय
क्या आप जानते हैं, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर कम ब्याज में मिलता है लोन, कैसे यहां पढ़ें
देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में, हमर लैब का भी लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : राहुल गांधी आज बिलासपुर में, लेंगे बड़ी चुनावी सभा… 524 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Next Article भाजपा विधायक के फ्लैट में मीडिया सेल के कर्मी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?