राजनांदगांव. खैरागढ़ जिले के छुईखदान में संचालित एग्रीकल्चर कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार को अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उसके साथ पढऩे वाले छात्राओं के कहना है कि वह सेमेस्ट एग्जाम में फेल हो गई थी। इस वजह से कई दिनों से उदास थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिला के बतौली निवासी 19 वर्षीय दीपिका किस्पोट्टा पिता सुलेराम छुईखदान स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज में प्रथम ईयर की छात्रा थी।
सेमेस्टर एग्जाम में हुई थी फेल
दीपिका छुईखदान में ही प्रवीण बक्शी के घर में किराए से रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार की सुबह छात्रा की लाश कमरे में फांसी पर लटकते पाई गई। बताया जा रहा है कि छात्रा दीपिका सेमेस्टर में फेल हो गई है। संभवत: छात्रा द्वारा फेल होने से आहात होकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। मौके पर किसी प्रकार का सुसाडल नोट नहीं मिला है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। इधर घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है। बेटी के इस आत्मघाती कदम से परिजन सदमे में है।




