ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक ही दुकान में छह महीने में दूसरी बार चोरों का धावा… अब टिन वाली छत तोड़कर किया लाखों का मोबाइल पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक ही दुकान में छह महीने में दूसरी बार चोरों का धावा… अब टिन वाली छत तोड़कर किया लाखों का मोबाइल पार

By @dmin
Published: May 22, 2022
Share
SHARE

भिलाई। दुकान के टिन की शीट वाली छत को तोड़कर घूसे चोरों ने लाखों का मोबाइल फोन पार कर दिया। भिलाई-3 के मोहन मोबाइल एवं जनरल स्टोर्स पर छह महीने के भीतर चोरी की यह दूसरी वारदात है। इस बार चोरों ने नए व पुराने मिलाकर कुल 60 नग मोबाइल फोन पार कर दिया है। चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। नए वर्ष के आगाज के साथ ही भिलाई – दुर्ग के शहरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दिया है। कुछ चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी इस तरह के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भिलाई-3 के एक मोबाइल शॉप में चोरों ने धावा बोलकर लगभग 20 लाख रुपए के मोबाइल फोन पार कर दिया है। चोरी की यह वारदात फोरलेन सड़क के किनारे स्थित मोहन मोबाइल एवं जनरल स्टोर्स में हुई है।

इसकी सूचना दुकान के संचालक जीतेन्द्र छतीजा ने भिलाई-3 थाने में दे दिया है। आज सुबह जीतेन्द्र छतीजा का बड़ा भाई अमित छतीजा दुकान खोलने पहुंचा। शटर का ताला खोलकर दुकान के अंदर जाने पर उसे चोरी होने की जानकारी हुई। चोरों ने टिन के शीट वाली छत को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर 60 नग एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन सहित गल्ले में रखे हजार से देढ़ हजार रुपए लेकर उसी रास्ते से भाग निकले। चोरी हुए मोबाइल फोन में से कुछ के पुराने होने की जानकारी संचालक ने पुलिस को दी है।

मोहन मोबाइल एवं जनरल स्टोर्स में पिछले छह महीने के भीतर चोरी की यह दूसरी वारदात है। बीते 18 – 19 दिसंबर की दरम्यानी रात को भी इस दुकान में टिन शीट वाली छत को तोड़कर चोरी हुए थी। तब किसी व्यापारी को देने के लिए दुकान पर रख छोड़े सवा तीन लाख की रकम और दो नग मोबाइल फोन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। उस मामले के चोर आज तक पकड़े नहीं गए हैं। ठीक उसी तरीके से बीती रात फिर एक बार अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में एक ही दुकान में चोरी के दोनों मामले में एक ही चोर या गिरोह के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में आई तेजी
रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की घोषणा
प्रेमिका के सामने नदी में कूदने का ड्रामा करना प्रेमी को पड़ गया भारी, पहुंचा सीधे अस्पताल…. जानिए क्या है माजरा
मुख्यमंत्री साय ने की आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा, कहा- जनभागीदारी से करें आदिवासी ग्रामों का समग्र विकास
दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने टक्कर से इंजन में लगी भीषण आग…लोको पायलट की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन : 5 स्कूली बच्चों की फीस माफ कराया, 4 का स्कूल में दाखिला, 28 प्वाइंट्स पर शुरू कराया पानी टैंकर
Next Article आधुनिक भारत के शिल्पी थे राजीव गांधी : निर्मल कोसरे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?