ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और नई आफत: कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, जानिए क्या है जोंबी डियर डिजीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedHealthNationalWorld

एक और नई आफत: कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, जानिए क्या है जोंबी डियर डिजीज

By Om Prakash Verma
Published: December 30, 2023
Share
एक और नई आफत: कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, जानिए क्या है जोंबी डियर डिजीज
एक और नई आफत: कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, जानिए क्या है जोंबी डियर डिजीज-symbolic pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के नए वैरियंट के केस बढऩे से दुनिया परेशान हैं। इसके अलावा चीन में फैली निमोनिया जैसी बीमारी लोगों को डरा रही है। अब इस बीच अमेरिका में जोंबी डियर डिजीज का मामला सामने आया है। अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क में इस बीमारी के केस मिले हैं। मेडिकल एक्सपर्ट की तरफ से इसके इंसानों में फैलने को लेकर चिंता जताई गई है। वैज्ञानिक इस बीमारी को धीमी गति से चलने वाली आपदा मानते हैं। इस बीमारी का केस मिलने के बाद डर बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि इस खतरनाक बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है। सबसे अधिक हिरण में यह बीमारी होती है, लेकिन अध्ययनों से जानकारी सामने आई है कि यह बीमारी इंसानों में भी फैल सकती है। इस घातक बीमारी को क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज (सीडब्ल्यूडी) भी कहते हैं।

अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी, सीडीसी ने बताया है कि यह एक पुरानी और खतरनाक बीमारी है। एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि सबसे पहले हिरण, एल्क, रेनडियर, सिका हिरण और चूहों में बीमारी के मामले देखने को मिलते हैं। सीडब्ल्यूडी प्रिऑन वायरस जानवरों के दिमाग को खाता है, जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। सबसे अधिक चिंता वाली बात यह है कि इस बीमारी का कोई इलाज या टीका भी नहीं है। इस वायरस से जानवर और इंसान दोनों प्रभावित होते हैं, लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि जानवरों से इंसानों को सीडब्ल्यूडी प्रिऑन का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है बीमारी के लक्षण?
जोंबी डियर डिजीज की वजह से दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोशिकाएं असामान्य रूप से मुड़ जाती हैं। इसके बाद यह आपस में चिपकने लगती हैं। संक्रमित होने के करीब एक साल बाद जानवरों में मनोभ्रंश, लडख़ड़ाहट, लार आना, आक्रामकता और वजन कम होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। यह धीरे-धीरे उनकी मौत की वजह बन जाता है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, जोंबी डियर डिजीज का 1967 में कोलोराडो में पहला मामला मिला था। अभी तक इस बीमारी के जानवरों से इंसानों में फैलने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन सीडब्ल्यूडी पर एक शोध से सामने आया है कि यह एक संभावना है कि इंसानों में फैल सकता है। इसकी वजह यह है कि वायरस पकने के बाद भी नहीं मरता है। अगर इंसान संक्रमित मांस खाते हैं, तो वह भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। दूसरी बात यह भी है कि जानवरों में यह उनकी लार, मूत्र, मल और खून से फैलता है।

अभी तक इंसानों में लक्षण नहीं
फॉक्स न्यूज के मुताबिक अभी तक इंसानों में जोंबी डियर डिजीज के लक्षण सामने नहीं आए हैं. लेकिन कुछ स्टडी से पता चला है कि अगर बंदर संक्रमित जानवरों के संपर्क में आते हैं तो उनमें जांबी डिजीज के लक्षण मिल सकते हैं. और उसका असर इंसानों पर पड़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1997 में सुझाव दिया था कि जानवरों में होने वाले किसी भी संक्रमण को भी गंभीरता से लेना चाहिए ताकि उसका असर ह्यूमन फूड चेन पर ना पड़े.

क्या होता है जोंबी डियर रोग
जोंबी डियर रोग’ एक घातक और संक्रामक बीमारी है जो ओवरी को प्रभावित करती है. यह रोग एक विकृत प्रोटीन की वजह से होता है जिसे प्रियन के नाम से जाना जाता है. इसकी वजह से ना सिर्फ जानवरों के व्यवहार पर असर पड़ने के साथ ही शारीरिक बदलाव होते हैं और अंत में संक्रमित जानवर की मौत हो जाती है. डियर के अलावा एल्क, मूस, रेनडियर और कारिबू भी इस बीमारी की चपेट में आते हैं. 

क्या है मैड काऊ डिजीज
इसे बोवाइन स्पॉन्गॉर्मॉर्म एन्सेफैलोपैथी (BSE) के रूप में भी जाना जाता है. इसमें गाय पागल हो जाती है. यह एक घातक संक्रमण है जो वयस्क मवेशियों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है. शोध के मुताबिक मूल रूप से कोशिकाओं पर प्रोटीन का एक असामान्य लेयर इकट्ठा होने लगता है. धीरे धीरे ये प्रोटीन नर्वस सिस्टम के ऊतकों के साथ रीढ़ की हड्डी को नष्ट कर देते हैं.

छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई
पाताल लोक-2 के लिए जयदीप अहलावत ने वसूली 50 गुना ज्यादा फीस…
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि , सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रीमंडल ने दी  श्रद्धांजलि
राज्योत्यव के दूसरे दिन राज्यपाल डेका बने चीफ गेस्ट, बाले- 25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर
महबूबा मुफ्ती के पाक प्रेम के खिलाफ तिरंगा लेकर जम्मू में सड़कों पर उतरे लोग… जेल भेजने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: गाडिय़ों के घिसे हुए टायर और क्यूआर कोड
Next Article shreekanchanpath 77 # 30 December 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?