ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और खुशखबर: केंद्रीय कर्मियों को डबल फायदा, डीए के बाद बढ़ेगा एचआरए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

एक और खुशखबर: केंद्रीय कर्मियों को डबल फायदा, डीए के बाद बढ़ेगा एचआरए

By @dmin
Published: July 15, 2021
Share
एक और खुशखबर: केंद्रीय कर्मियों को डबल फायदा, डीए के बाद बढ़ेगा एचआरए
एक और खुशखबर: केंद्रीय कर्मियों को डबल फायदा, डीए के बाद बढ़ेगा एचआरए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के कर्मियों को डबल फायदा मिलने जा रहा है। 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिए जाने की घोषणा के बाद अब सरकारी कर्मियों के हाउस रेंट अलाउंस यानी ‘एचआरए’ में भी इजाफा हो सकता है। महंगाई भत्ते की दरों में बढ़ोतरी के साथ ही एचआरए में वृद्धि होने का नियम है। 

मौजूदा समय में ‘एक्स’ श्रेणी वाले शहरों में जिन कर्मियों की पोस्टिंग है, उन्हें अपने मूल वेतन का 24 फीसदी एचआरए मिलता है। ‘वाई’ श्रेणी वालों को 16 फीसदी और ‘जेड’ श्रेणी वाले शहरों में कार्यरत स्टाफ को 8 फीसदी एचआरए दिया जाता है। डीए बढऩे के बाद अब इन तीन श्रेणियों वाली जगहों पर कार्यरत कर्मियों का एचआरए बढ़ाया जा सकता है। बढ़ोतरी के बाद ‘एचआरए’ की नई दरें 27 फीसदी (एक्स सिटी), 18 फीसदी (वाई सिटी) और नौ फीसदी (जेड सिटी) हो जाएंगी।  

वित्त मंत्रालय का नियम है कि महंगाई भत्ता बढऩे के साथ ही एचआरए में वृद्धि होती है। जब महंगाई भत्ते की दर 25 फीसदी से ऊपर चली जाएगी तो हाउस रेंट अलाउंस नौ फीसदी, 18 फीसदी और 27 फीसदी होगा। अगर महंगाई भत्ते की दर 50 फीसदी से ऊपर चली जाती है तो एचआरए में 10, 20 और 30 फीसदी के हिसाब से बढ़ोतरी की जाएगी। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद 28 फीसदी की दर से डीए देने की घोषणा हुई है। 

डीए की बढ़ोतरी दर 25 फीसदी से ऊपर है, लेकिन 50 फीसदी से नीचे है, इसलिए यहां पर कर्मियों को एचआरए 25 फीसदी वाले नियम के हिसाब से मिलेगा। यानी एक्स श्रेणी वाले शहरों में रह रहे कर्मियों को 27 फीसदी, वाई श्रेणी वाले शहरों के लिए 18 फीसदी और जेड श्रेणी में शामिल शहरों में रहने वाले कर्मियों को 9 फीसदी दर से एचआरए मिलेगा।

दिल्ली, एक्स क्लास शहरों की सूची में शामिल है। साल 2017 में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी ‘ओएम’ में इस बाबत एक  विशेष आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार के कर्मी जो फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में कार्यरत हैं, उन्हें भी ‘एक्स’ श्रेणी के तहत एचआरए मिलेगा। इसी तरह जालंधर वाई श्रेणी में आता है। जालंधर कैंट, शिलांग, गोवा व पोर्ट ब्लेयर को भी वाई श्रेणी में शामिल किया गया है। चंडीगढ़ वाई श्रेणी में आता है, इसलिए उसके साथ लगते पंचकुला और एसएएस नगर यानी मोहाली में कार्यरत केंद्रीय कर्मियों को वाई श्रेणी के तहत ही एचआरए मिलेगा। इस सूची में कई अन्य शहर भी शामिल हैं। 

एचआरए को लेकर आर्मी पर्सनल और रेलवे कर्मियों के लिए संबंधित मंत्रालय यानी रक्षा मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय आदेश जारी करते हैं। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अनुसार, एचआरए देने के लिए कर्मी के मूल वेतन यानी ‘बेसिक पे’ को ही आधार बनाया जाता है। पे मेट्रिक्स के हिसाब से कर्मी को जितना मूल वेतन मिलता है, उसी पर एचआरए मिलता है। खास बात ये है कि मूल वेतन में नॉन प्रेक्टिसिंग अलाउंस, मिलिट्री सर्विस पे और दूसरी तरह के वेतन भत्ते जैसे ‘स्पेशल पे’ आदि शामिल नहीं किया जाते। एचआरए केवल ‘बेसिक पे’ के अनुसार ही मिलता है।

बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार
दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार
सनातन धर्म में भगवान के कई रूप पर उनके पास न तो भगवान का रूप और न ही भगवान
शुरू हुई दुर्गग्रामीण विधानसभा कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में निकली आज़ादी की गौरव यात्रा
भारत, श्रीलंका और मालदीव समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुए सहमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हनीट्रैप मामला: पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं, एसआईटी करेगी पूछताछ कांग्रेस में हलचल तेज: सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, जाने क्या है मामला
Next Article Bhilai got important responsibility in the state executive of the chamber चेम्बर की प्रदेश कार्यकारिणी में भिलाई को मिला महत्वपूर्ण दायित्व… गारगी शंकर मिश्रा को मिला दुर्ग संभाग का प्रभार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?