ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और आफत: पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रुपये प्रति लीटर और बढ़े, महंगाई मचा रही तबाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

एक और आफत: पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रुपये प्रति लीटर और बढ़े, महंगाई मचा रही तबाही

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2023
Share
एक और आफत: पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रुपये प्रति लीटर और बढ़े, महंगाई मचा रही तबाही
एक और आफत: पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रुपये प्रति लीटर और बढ़े, महंगाई मचा रही तबाही
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में रोटी के लिए हाहाकार मचाती जनता के बीच शहबाज सरकार ने एक और संकट खड़ा कर दिया है। दरअसल, यहां की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। अचानक इतना इजाफा होने से लोग परेशान दिख रहे हैं। वित्त मंत्री इशाक डार ने रविवार सुबह नई कीमतों के लागू होने से कुछ मिनट पहले टीवी पर एक संबोधन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। इस बढ़ोतरी के बाद लोगों को बाइक और कार चलाने पर भी आफत आ गई है। लोग अपने वाहनों को घर में रखने के लिए मजबूर हो गए हैं।

कीमत आज सुबह 11 बजे से प्रभावी
सुबह 10:50 बजे शुरू हुए संबोधन में, डार ने कीमत संशोधन के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बढ़ी हुई कीमत आज सुबह 11 बजे से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि कीमत में हमने 35 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है।

29 जनवरी सुबह 11 बजे तक ईंधन की कीमतें:

  • पेट्रोल: 249.80 रुपये प्रति लीटर
  • हाई-स्पीड डीजल: 262.80 रुपये प्रति लीटर
  • मिट्टी का तेल: 189.83 रुपये प्रति लीटर
  • हल्का डीजल तेल: 187 रुपये प्रति लीटर

भारत से ढाई गुना अधिक कीमत
भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर चल रहे हैं वहीं पाकिस्तान में 250 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दोनों देशों की तुलना की जाए तो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम भारत से ढाई गुना अधिक है।

पिछले चार महीने से दाम नहीं बढ़ाए: इशाक डार
मंत्री डार ने कहा कि पाकिस्तानी रुपये में पिछले सप्ताह अवमूल्यन हुआ और अब हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 11 प्रतिशत की वृद्धि देख रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले चार महीनों में हमारी सरकार ने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय कीमतों और रुपये के अवमूल्यन के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्देश पर, हमने चार उत्पादों की न्यूनतम कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि हमने पेट्रोल और डीजल के दाम में 35 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। मिट्टी के तेल और हल्के डीजल के दाम में 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मंत्री ने आगे उम्मीद जताई कि नई कीमतों की घोषणा से पेट्रोल की आपूर्ति बंद होने की अफवाहें दूर होंगी।

देश भर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
डार की घोषणा से पहले, शनिवार को देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। सोशल मीडिया पर साझा की गई रिपोर्ट में कहा गया था कि 1 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 45 रुपये से 80 रुपये के बीच कहीं भी बढऩे की उम्मीद है।

एक पेट्रोल पंप पर कतार में खड़े लोगों ने बताया कि हमने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट देखी जिसमें लिखा था कि डॉलर के मूल्य और अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम दरों में वृद्धि के कारण तेल की कीमतें बढ़ेंगी। इस बीच, गुजरांवाला में केवल 20 प्रतिशत पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध था, जबकि रहीम यार खान, बहावलपुर, सियालकोट और फैसलाबाद में भी भारी कमी की सूचना मिली थी।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा भव्य आयोजन, 14 व 15 नवंबर को मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस
गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर पत्थर से बांधकर फेंकी लाश, गिरफ्तार
एमपी ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की गूंज, देश विदेश के प्रतिनिधियों ने स्टॉल्स को सराहा
कोरोना: भारत में कुल मामलो में सबसे ज्यादा 20 से 40 की उम्र के लोग 42 फीसदी
लघु वनोपज संग्रहण छत्तीसगढ़ का रिकार्ड…वर्ष 2020-21 में 3 करोड़ मानव दिवस का रोजगार…. आदिवासी-वनवासी संग्राहकों को 600 करोड़ रूपए के पारिश्रमिक का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023: एकांकी नाट्कों में सामाजिक समस्याओं पर प्रभावी प्रस्तुति, दर्शकों से मिली खूब सराहना राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023: एकांकी नाट्कों में सामाजिक समस्याओं पर प्रभावी प्रस्तुति, दर्शकों से मिली खूब सराहना
Next Article वंशानुगत एंड अदर आर्टिजन्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने किया समाज सेवी पोल्लमा का सम्मान, चन्ना केशवलू भी हुए सम्मानित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?