ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री
एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री
SHARE

जुर्माना वसूल दी गई टिकट लेकर सफर करने की हिदायत
भिलाई। रायपुर से दुर्ग के बीच आज एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में सरप्राइज़ चेकिंग चलाकर बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों की धरपकड़ की गई। रेलवे की इस कार्रवाई में सैकड़ों यात्री धरे गए। ऐसे यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद भविष्य में टिकट लेकर सफर करने की हिदायत दी गई।

रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही ट्रेनों में आज सुबह रेलवे के कमर्शियल विभाग ने टिकट चेकिंग का अभियान चलाया। बोगी में एक साथ छह से सात टीटीई को देखते ही बिना टिकट सफर करने वालों में हड़कंप मच गई। इस दौरान बिना टिकट सफर करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अंजाम दी गई। राशि के अभाव में जिन्होंने मौके पर जुर्माना नहीं पटाया, उन्हें आरपीएफ के हवाले किया गया। इस दौरान कईं छात्र-छात्रा और महिलाएं भी सपड़ में आई।

आज सुबह रायपुर से दुर्ग आने वाली लोकल ट्रेन में टीटीई की टीम ने सरप्राइज़ चेकिंग की शुरुआत की। इस ट्रेन में कामकाजी महिला व पुरुष काफी संख्या में रायपुर व कुम्हारी से भिलाई – दुर्ग का सफर करते हैं। आईटीआई के छात्र छात्राएं भी भिलाई व दुर्ग के लिए लोकल ट्रेनों में आते हैं। इनमें से अनेक के पास आज टिकट नहीं था। अचानक टीटीई की टीम के बोगियों में दस्तक देने पर बिना टिकट सफर करने वालों के चेहरे पर हवाइयां उडऩे लगी। पकड़ में आने के बाद अनेक यात्री गिड़गिड़ाने के साथ ही माफी मांगने लगे।

रायपुर से दुर्ग के बीच सघन चेकिंग के बाद दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी इस अभियान को जारी रखा गया। दुर्ग से छूटने वाली साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में भी चेकिंग की गई। इस दौरान दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर तक बिना टिकट सफर करने वाले स्थानीय यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। दुर्ग से रायपुर जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन में भी काफी संख्या में बिना टिकट यात्रा करते महिला व पुरुषों को पकड़ कर कार्रवाई की गई। फिलहाल बिना टिकट सफर करने वाले कितने यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, इसका आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

पावरहाउस स्टेशन में दी जाती रही चेतावनी
भिलाई पावरहाउस स्टेशन पर आज सुबह से ही लाउडस्पीकर पर बिना टिकट यात्रा न करने की चेतावनी दी जाती रही। वैध टिकट लेकर सफर करने और किसी को लेने या छोडऩे स्टेशन पर आने वालों को प्लेटफार्म टिकट लेने की भी अपील रह रहकर लाउडस्पीकर में गूंजती रही। इसके अलावा एक से दूसरे प्लेटफार्म में आने जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का उपयोग करने प्रेरित किया जा रहा था। रेल पटरियों से होकर आने जाने वालों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी लगातार प्रसारित होती रही।

छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, केन्द्रीय पूल में जमा हुआ इतना मीट्रिक टन चावल…
छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 163 प्रतिष्ठानों में की गई जांच
13 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले, 19 की मौत, सक्रिय मामले 114475
Big Breking:_ गृहमंत्री की लिस्ट पर एसपी ने कह दी बड़ी बात, जाने क्या है मामला
भिलाई निगम दे रहा ऑनलाइन टैक्स पटाने की सुविधा, घर बैठे टैक्स पटाएं और छूट का लाभ भी पाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला थाने के काउंसलर का काटा गला, दो नाबालिग सहित 3 लोगों ने किया हमला…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 232 # 09 june 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?