ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने पहुंचेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बनने की तरफ कदम बढ़ा देगा। इस एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ ही यूपी देश में 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला पहला राज्य बन जाएगा। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इससे पूर्वी यूपी के जिलों को दुनिया से जोडऩे में आसानी होगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने का फैसला लिया है। अब तक राज्य में लखनऊ और वाराणसी हवाई अड्डों को ही अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी।

मंगलवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ जेवर के रूही गांव में तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचेंगे। जेवर एयरपोर्ट में कुल 4 हेलिपैड और 5 रनवे बनाए जाएंगे। इस हवाई अड्डे से दिल्ली-एनसीआर के हवाई यात्रियों को सुविधा होगी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इससे दबाव कम होगा। 3 हजार किलोमीटर के दायरे में बन रहे जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश एक लंबी छलांग लगा लेगा। एक्सप्रेसवे राज्य कहलाने वाले यूपी में बीते कुछ सालों में तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स आगे बढ़े हैं।

एक्सप्रेसवे कैपिटल बना उत्तर प्रदेश, तीन चालू और 3 पर चल रहा काम
देश का सबसे बड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भी फिलहाल उत्तर प्रदेश में ही है, जिसका हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इससे पहले भी यूपी के ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को यह दर्जा हासिल था। फिलहाल यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चल रहे हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। इस तरह राज्य में कुल 6 एक्सप्रेसवे अगले कुछ सालों में हो जाएंगे। यही नहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का भी बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ जैसे जिलों से ही गुजरता है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के जरिए पहचान हासिल करने वाले महाराष्ट्र में भी फिलहाल तीन ही एक्सप्रेसवे हैं और इस लिहाज से देखें तो यूपी ने गुजरात, हरियाणा, पंजाब जैसे कई समृद्ध राज्यों पर एक्सप्रेसवे के मामले में बढ़त हासिल की है।

देश में सबसे बड़ा होगा जेवर का हवाई अड्डा
जेवर में बन रहे हवाई अड्डे का नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा और इसकी इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से दूरी 72 किलोमीटर की होगी। इसके अलावा नोएडा से इसकी दूरी 40 किलोमीटर होगी और दादरी से भी इतना ही डिस्टेंस रहेगा। 3,000 एकड़ में बन रहा यह हवाई अड्डा देश में सबसे बड़ा होगा। इससे एक तरफ दिल्ली के हवाई अड्डे पर दबाव कम होगा। इसके अलावा आगरा, मथुरा समेत पश्चिम यूपी के कई जिलों के लोगों को इससे सुविधा होगी।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज… मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ
रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन
गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार
पुणे में तेजधार हथियार से शिवसेना नेता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
एनएसई ने मनाया भारत के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने दी अरूण वोरा को जन्मदिन की बधाई, समर्थकों का लगा तांता
Next Article दक्षिण एशिया में बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा, हिंदुओं की हत्या और जवानों की शहादत में है कोई लिंक?-कांग्रेस सांसद अब मनीष की किताब पर घमासान: कांग्रेस नेता का मनमोहन सरकार पर हमला, पाक पर कार्रवाई ना करना कमजोरी की निशानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?