ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सपर्ट ने बताया भारत में कब आएगी कोरोना की तीसरी लहर, एक साल तक रह सकती है महामारी की टेंशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक्सपर्ट ने बताया भारत में कब आएगी कोरोना की तीसरी लहर, एक साल तक रह सकती है महामारी की टेंशन

By @dmin
Published: June 18, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना की दूसरी लहर मंद पडऩे के साथ ही तीसरी लहर की आशंकाएं और इससे निपटने के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच कुछ मेडिकल एक्सपट्र्स ने संभावना जताई है कि भारत में अक्टूबर तक महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से कराए गए सर्वे में विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि भारत तीसरी लहर का मुकाबला दूसरी लहर से बेहतर तरीके से करेगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी कम से कम एक साल और जन स्वास्थ्य के लिए चिंता की वजह बना रहेगा।

दुनियाभर के 40 हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट, डॉक्टर, साइंटिस्ट, वायरोलॉजिस्ट और महामारी विशेषज्ञों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। 3-17 जून के बीच कराए गए इस सर्वे में जिन विशेषज्ञों ने माना कि तीसरी लहर आएगी, 85 फीसदी या 24 में से 21 ने कहा कि तीसरी लहर अक्टूबर तक आएगी। तीन अन्य ने इसके अगस्त में आने की भविष्यवाणी की तो 12 ने सितंबर में शुरुआत की बात कही है। अन्य ने कहा कि तीसरी लहर नवंबर से फरवरी के बीच आ सकती है।

हालांकि, 34 में से 24 विशेषज्ञों ने माना कि तीसरी लहर से भारत दूसरी लहर के मुकाबले बेहतर तरीके से निपटेगा। भारत में दूसरी लहर का पीक अप्रैल-मई में रहा। इस दौरान देश में रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए। 24 घंटे में चार लाख से भी अधिक केस दर्ज किए गए तो देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन, दवा और अस्पताल में बिस्तरों की कमी हो गई। हालांकि इसके बाद से कोरोना केसों में तेजी से कमी आई है और शुक्रवार को 62 हजार नए मरीज मिले हैं।

एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘तीसरी लहर अधिक नियंत्रित होगी क्योंकि टीकाकरण में और तेजी आएगी, इससे केसों की संख्या कम होगी। इसके अलावा इस लहर से कुछ हद तक प्राकृतिक इम्युनिटी आएगी। हालांकि, बच्चों पर तीसरी लहर के असर को लेकर विशेषज्ञ बंटे हुए नजर आए। 40 में से 26 ने बताया कि बच्चे अधिक जोखिम में होंगे, जबकि शेष 14 ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। 30 प्रतिभागियों ने अनुमान जताया कि कोरोना महामारी भारत में कम से कम एक साल और जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी रहेगी।

Railway Breaking : एक महीने नहीं चलेगी दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस, सारनाथ व गोंदिया बरौनी का रूट बदला… पढ़ें पूरी खबर
देवेन्द्र की अनुशंसा पर सीएम भूपेश तय करेंगे भिलाई का नया महापौर
विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी: कुछ लोग काले जादू में फंसे, मगर यह काम नहीं आने वाला, तिरंगे का अपमान न करें
Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प
बर्थडे पार्टी से लौट रहीं युवतियों पर हमला, छेड़छाड़ के बाद मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Special focus on immunity to protect children in possible third wave of corona कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा के लिए इम्यूनिटी पर विशेष फोकस… विशेष शिविरों के माध्यम से बच्चों की हो रही है जांच
Next Article छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी, शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बना 32 युवतियों से कर रहा था चैटिंग छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी, शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बना 32 युवतियों से कर रहा था चैटिंग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?