ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन और रोचक कहानियों से भरपूर होगा जून का महीना, यह फिल्में होंगी रिलीज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

एक्शन और रोचक कहानियों से भरपूर होगा जून का महीना, यह फिल्में होंगी रिलीज…

By @dmin
Published: May 29, 2022
Share
SHARE

‘भूल भुलैया 2 और ‘अनेक जैसी धमाकेदार फिल्मों की रिलीज के साथ मई का यह महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में सभी सिने प्रेमियों के मन में जून के आने वाले महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे, जिनका जवाब आप बड़ी उत्सुकता के साथ खोज रहे होंगे। इस महीने के आखिर में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू जैसी दमदार स्टार कास्ट के साथ रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सबका मनोरंजन किया है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के दिलों में आस जगी है कि बॉलीवुड फिल्में अब भी स्क्रीन्स पर दर्शकों को खींचने में कामयाब हो सकती हैं। तो आज हमने आपके लिए बॉलीवुड और साउथ की ऐसी ही बहुचर्चित फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जो जून के महीने में आपका मनोरंजन करेंगी।

सम्राट पृथ्वीराज:- थिएटर्स में ‘बच्चन पांडे के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार वह निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज से 3 जून को सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जो राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जहां अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभाकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

मेजर:- मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मेजर 3 जून को रिलीज होने जा रही है। देश के रियल हीरो पर आधारित इस फिल्म से हमें एक बार फिर 26/11 हमलों की भयावह तस्वीर देखने को मिलेगी। मेजर संदीप एक बहादुर एनएसजी कमांडो थे, जिन्होंने लोगों की जान बचाने के दौरान आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। फिल्म में उनके मेजर बनने तक के सफर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। शशि किरण टिक्का के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदिवी शेष, प्रकाश राज, शोभिता, सई मांजरेकर और रेवती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

विक्रम:- साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन चार साल बाद फिल्म ‘विक्रम से सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में कमल हासन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा खबर है कि एक्टर सूर्या फिल्म में कैमियो रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। ‘विक्रम 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

जनहित में जारी:- जय बसंतु के निर्देशन में बनी ‘जनहित में जारी फिल्म एक बहुत बड़े सामाजिक मुद्दे को सबके सामने लाने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री नुसरत भरूचा एक ऐसी सेल्सगर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो कॉन्डम बेचने का काम करती है। वह लोगों को इसके इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने का काम भी करती है। नुसरत भरूचा की यह फिल्म ‘जनहित में जारीÓ 10 जून को रिलीज हो रही है।

अर्ध:- पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजपाल यादव, शिव नामक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। राजपाल यादव के अलावा इस फिल्म में रुबीना दिलैक, हितेश तेजनावी और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आएंगे। मुंबई जैसे बड़े शहर में गुजर-बसर करने के लिए शिव (राजपाल यादव) अपनी पत्नी (रुबीना दिलैक) की मदद से ट्रांसजेंडर पार्वती होने का दिखावा करने लगता है। इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 10 जून से ‘जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकती है।

निकम्मा:- यह एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण सब्बीर खान, सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी, शिर्ली सेटिया और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘निकम्मा 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

खुदा हाफिज 2:- बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘खुदा हाफिज 2 17 जून को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा हाफिज का सीक्वल है, जिसे लोगों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फारुक कबीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को हिला कर रख दिया था।

जुग जुग जियो:- राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुग जुग जियोÓ को धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में कियारा और वरुण के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल, फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली आदि नजर आएंगे। ‘जुग जुग जियोÓ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो शादी में बनते बिगड़ते रिश्तों को दिखाती है।

बड़ा हादसा टला : अचानक ट्रेन बोगी से अलग हुआ इंजन, आफत में पड़ी यात्रियों की जान
धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
पॉवर कंपनी के स्काडा सेंटर में महिला सम्मान समारोह….. विभिन्न विभागों की महिलाओं का हुआ सम्मान
नक्सलियों का उत्पात: लोकसभा चुनाव से पहले अप्रिय घटनाओं को दे रहा अंजाम, मोबाइल टावर में लगाई आग
Corona in Chhattishgarh : पिछले 24 घंटों में सामने आए 83 नए मामले, 2942 तक पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश के बेहतर भविष्य के लिए बाल अधिकारों की सुरक्षा बेहद आवश्यक: राज्यपाल सुश्री उइके
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 221 # 29 may 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?