ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार

By Om Prakash Verma
Published: November 18, 2024
Share
उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार
उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार
SHARE

भिलाई। नवंबर माह शुरू होने के साथ ही जैसे-जैसे दिन गुजर रहा है, वैसे-वैसे ही ठंड की दस्तक होने लगी है। आने वाले एक सप्ताह के भीतर ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में लोग ठंड से बचने और इस मौसम को इंजाय करने के लिए गर्म कपड़े खरीदना भी चालू कर चुके है। इस बार उलन मार्केट में गर्म कपड़ों में फैशन का तड़का लगाया गया है। शहर के बाजार में बच्चों और युवाओं के लिए भी खास डिजाइन के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं।

ब्रांडेड कंपनियों के साथ तिब्बती उलन बाजार में भी लेटेस्ट फैशन को ध्यान में रखकर गर्म कपड़े उपलब्ध हैं। खासतौर से इस बार के उलन मार्केट में महिलाओं के लिए बहुत कुछ नया आया है। ये गर्म कपड़े पहनने से गर्मी तो मिलेगी, साथ ही महिलाओं की सुंदरता पर भी चार-चांद लगेगा। क्योंकि इस बार महिलाओं की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। इसे महिलाएं साड़ी के साथ पहन सकेंगी। इसी तरह से गर्म कपड़ों में अन्य नए डिजाइन भी हैं, जिन्हें महिलाएं पसंद कर रही हैं।

गर्म कपड़ों में लेदर लुक एवरग्रीन है। लेदर के जैकेट पहले खासतौर से पुरुषों के लिए ही डिजाइन किया जाता था, लेकिन कुछ सालों से युवतियों व महिलाओं के लिए भी लेदर जैकेट आने लगे हैं। ये जरूर कुछ महंगे रहते हैं, लेकिन इसको पहनने से एक बोल्ड लुक मिलता है। ऐसे में खासतौर से युवतियां भी लेदर जैकेट खरीदने लगी हैं। इसमे भी पुरुषों की तरह ब्लैक लेदर जैकेट युवतियों के आन डिमांड लिस्ट में है।

बाजार में उलन मार्केट के हर कोने में गर्म कपड़ों की भरमार है। स्वेटर, जैकेट, कोट, मफलर, टोपी, दस्ताने, सब कुछ यहां मौजूद हैं। इस बार मार्केट में लेटेस्ट फैशन के हिसाब से डिजाइन किए गए कपड़े भी देखने को मिल रहे हैं। चाहे आप पारंपरिक गर्म कपड़े पसंद करती हों या फिर वेस्टर्न, यहां आपको अपनी पसंद के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा, आपको बजट के हिसाब से कपड़े भी मिल रहे हैं। आप कम बजट में खरीदारी करना चाहती हों या फिर ब्रांडेड कपड़े खरीदना चाहती हैं सबकुछ बाजार में उपलब्ध हैं।

ये है नया ट्रेंड
इस साल ओवरसाइड स्वेटर, फर जैकेट और कलरफुल जैकेट काफी ट्रेंड में हैं। कलर: न्यूट्रल कलर्स जैसे कि बेज, ग्रे और ब्लैक काफी पापुलर हैं। – फैब्रिक वूल, काश्मीर और फर जैसे फैब्रिक काफी पसंद किए जा रहे हैं। पुरुषों और बुजुर्गों के लिए पुराने स्टाइल के स्वेटर के साथ डेनिम जैकेट, लेदर जैकेट, साल आदि मौजूद हैं। इसकी खरीदारी अभी से शुरू हो गई है। कुल मिलाकर हर आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए नए स्टाइल के गर्म कपड़े बाजार में उतारे गए हैं।

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट
डीपफेक पर कसेगा सिकंजा, सरकार टेक कंपनियों के साथ हुई बैठक संपन्न, केन्द्रीय मंत्री ने कहा- जल्द बनेगा नया कानून
बिजली कटौती के दौरान पानी सप्लाई का निरीक्षण करने तड़के सुबह वार्ड क्षेत्रों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वें
‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन
भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ का आयोजन, किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
Next Article सरगुजा के खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते मैडल, सीएम साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?