ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी, 21 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी, 21 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी, 21 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध
उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी, 21 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध
SHARE

रायपुर। धमतरी जिले के राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में एक साथ उर्वरक/कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुरूद विकासखंड के मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर में उर्वरक 20:20:0:13 को विक्रय दर से अधिक दर पर बेचते, भौतिक रूप एवं पॉश मशीन के स्टॉक में अंतर एवं बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के कीटनाशक बेचते पाया गया एवं अन्य अनियमितता/कमी पाये जाने पर 21 दिनों के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसी प्रकार मेसर्स मधु ट्रेडर्स में अवैध रूप से 1100 पेटी (1 पेटी में 6 पैकेट) फर्टेरा (कीटनाशक) का भण्डारण किया गया था, जिसे आवश्यक कार्यवाही के दौरान जब्ती कर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी प्रकार विकासखंड धमतरी के मेसर्स राजेश ट्रेडर्स, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र एवं मेसर्स कुणाल कृषि केन्द्र, कोलियारी विकासखंड मगरलोड के मेसर्स रामेश्वर कृषि केन्द्र बोडरा, मेसर्स संतोष कृषि केन्द्र कुण्डेल, विकासखंड नगरी के मेसर्स सीएसएस कृषि केन्द्र सांकरा, मेसर्स उत्तम ट्रेडर्स सांकरा, मेसर्स संतोषनाथ गोस्वामी ट्रेडर्स सांकरा में अनियमितता/कमी पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विकासखंड कुरूद में मोनेष कुमार साहू, उप संचालक कृषि एवं राकेश जोशी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी, डी.सी. बंजारे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद एवं वाय.एस. तोमर उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक, डहरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सुनील देवांगन उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार विकासखंड धमतरी में राजस्व विभाग से सुश्री अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर, सुश्री आकांक्षा साहू नायब तहसीलदार एवं कृषि विभाग से एच.आर. ध्रुव, कृषि विकास अधिकारी, देशराज यादव उर्वरक निरीक्षक एवं श्रीमती बसंती मंडावी, उर्वरक निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किया गया। विकासखंड नगरी में चंद्रकांत कौशिक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनोज सागर उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक एवं विकासखंड मगरलोड से प्रहलाद नागवंशी ने उर्वरक व कीटनाशक का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

मेडिकल कॉलेज से फरार हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन साल के बेटे का रेत दिया था गला
दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल: प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की दी जानकारी
राज्य में अब तक 66.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी , किसानों को 15,213 करोड़ रूपए का भुगतान
श्रमिकों से मजबूत होता है समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार : सीएम साय
भिलाई में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, पूर्व सीएम साधा निशाना… जानिए क्या कहा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.70 लाख मीटरिक टन धान का उठाव… केन्द्रीय पूल में 36.40 लाख मीटरिक टन चावल जमा राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 94.57 लाख मीटरिक टन से पार
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used विदा हो रही तीसरी लहर! एक दिन में सिर्फ 1.67 लाख नए केस, पॉजिटिविटी रेट तेजी से घटा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?