ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उरी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उरी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद

By Om Prakash Verma
Published: November 16, 2023
Share
उरी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद
उरी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद
SHARE

बारामुला (एजेंसी)। उत्तरी कश्मीर के बारामुले जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ में आतंकी लॉंच कमांडर बशीर अहमद मलिक समेत दो आतंकी मारे गए। घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गई है। गुरुवार को सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बारामुला के उरी सेक्टर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट पर सतर्कता को और अधिक बढ़ाया गया। बुधवार को बिगड़े मौसम के बीच नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने सीमा पर से आतंकियों को आते देखा। उन्हें ललकारे जाने पर मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया।

मारे गए आतंकियों की पहचान आतंकी बशीर अहमद मलिक और अहमद गनी शेख के तौर पर हुई है। दोनों घुसपैठिए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आतंकी बशीर लॉंच कमांडर था। बशीर नियंत्रण रेखा के पार से कई बार आतंकवादियों की घुसपैठ करा चुका था। इस बार वो खुद इस पार आने की कोशिश में ढेर कर दिया गया।

बशीर उत्तर में लीपा से लेकर दक्षिण में पीओजेके और राजोरी के इलाकों तक आतंकी तंजीमों के लिए एक महत्वपूर्ण आतंकवादी लॉन्च कमांडर था। उसने नियंत्रण रेखा के पार अनगिनत आतंकवादियों की घुसपैठ को अंजाम दिया। उसके खात्मे से नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ढांचे और उसके समर्थकों को दिया गया बड़ा झटका है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है और हम दुश्मन को उसके कुटिल मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

दोनों के पास से दो एके श्रृंखला राइफलें, दो पिस्तौल, चार चीनी हथगोले, गोला-बारूद, दवाइयां, खाने-पीने का सामान, 2630 पाकिस्तानी रुपये और पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र शामिल हैं।

नवरात्रि के लिए सरकार की गाइडलाइन : सड़कों पर नहीं लगेंगे स्वागत द्वार, डीजे की तेज आवाज पर भी पाबंदी
बड़ी उपलब्धि: गुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल
वेदांत एल्युमीनियम ने पॉवर और ट्रांसमिशन इंडस्ट्री के लिए उन्नत वायर रॉड्स लॉन्च किए
पीएम मोदी बोले- कोविड-19 टीकाकरण में होगा मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
डाक विभाग (डीओपी) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए निवेश की सुविधा बढ़ाने के लिए साझेदारी की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Assembly Elections 2023 : दुर्ग जिले के 1479 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना
Next Article Railway News : आरपीएफ ने मिशन जीवन रक्षा के तहत एक साल में 25 लोगों की बचाई जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?